फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor blame government on dengue.

किशोर का अपनी ही सरकार पर वार, चूक से डेंगू बना महामारी

Mon, 24 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
kishor blame government on dengue.
किशोर उपाध्याय (दाएं) और हरीश रावत - फोटो : file photo

डेंगू व चिकनगुनिया पर नियंत्रण और उपचार की प्रभावी व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को डेंगू नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और विभागीय अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को अपने आवास पर अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि डेंगू की स्थिति जैसी बताई जा रही है, उससे कहीं ज्यादा खराब है। हर दूसरे प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से पीड़ित लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा कि उनके सामने ही एक निजी चिकित्सालय (जहां वह भर्ती थे वहां नहीं) में 18 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत भी हुई। मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर उन्होंने समुचित उपचार की व्यवस्था बनाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल
किशोर उपाध्याय ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की उदासीनता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर चूक के कारण ही डेंगू महामारी का रूप धारण कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्री समेत पूरे तंत्र को अधिक सक्रिय होकर इस पर नियंत्रण के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि राजधानी ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू का भयानक प्रकोप फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed