फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan kranti yatra Farmers angry in haridwar on modi government Action 

उत्तराखंड: दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज से भड़के हरिद्वार के अन्नदाता, जाट महासभा में भी भरा उबाल

Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
kisan kranti yatra Farmers angry in haridwar on modi government Action 
Kisan rally

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में राजघाट पर धरना देने जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज की घटना से हरिद्वार का किसान गुस्से में है। दिल्ली बार्डर पर किसानों की यात्रा को रोकने को लेकर किसानों के साथ विभिन्न संगठनों ने तानाशाही कदम करार दिया है। किसानों का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग अपनी मांगों को रखने का हक हर किसी को है।इस घटना से साफ हो गया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है।   

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने 23 सितंबर को रोड़ीबेलवाला स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट से किसान क्रांति यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा का पहला पड़ाव पंतजलि में पड़ा था। अगले दिन तेज बारिश की वजह यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया था। 25 सितंबर को यात्रा हरिद्वार जिले को पार करके यूपी में प्रवेश कर गई थी।
विज्ञापन


यूपी में प्रवेश करते ही यात्रा में शामिल किसानों की संख्या कई गुना बढ़ गई थी। मुजफ्फरनगर, दौराला, परतापुर, मोदीनगर, मुरादनगर, हिंडन घाट होते हुए दो अक्तूबर को किसान घाट (दिल्ली) पहुंचनी थी। उत्तर प्रदेश में में जहां-जहां भी यात्रा गुजरी कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर घमासान हुआ

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने यूपी बोर्ड पर किसानों को रोक दिया। दिल्ली में घुसने के लिए अड़े किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर घमासान हुआ। किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े तो पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का दमन कर रही है लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू के वरिष्ठ नेता महंत त्रिकालदर्शी महाराज ने किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की। कांग्रेस के प्रांतीय नेता फुरकान अली और अरविंद गुर्जर नऐ आरोप लगाया कि किसानों से झूठे वादे कर अब मुंह चुरा रही मोदी सरकार दमन का रास्ता अपना रही है।

अन्नदाता पर लाठीचार्ज सरकार को भारी पड़ेगा। अखिल भारतीय किसान सभा हरिद्वार के प्रतिनिधि आरसी धीमान, लालदीन और सपन सिंह ने इसे सरकार की किसान विरोधी नीति का हिस्सा बताया।  वामपंथी नेता महेंद्र जखमोला और पीडी बलूनी ने भी किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने की आलोचना की। भारतीय किसान संगम के नेता डा. सुशील चौहान और अशोक वर्मा ने कहा कि किसान इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है।

किसानों पर लाठीचार्ज पर बिफरी जाट महासभा 

इस सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती चली जा रही है। जिस सरकार से किसानों इंसाफ की उम्मीद थी वो लाठीचार्ज कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। किसान नेता दिनेश चौहान, बालेश प्रधान, देसराम सैना, सुशील सैनी, सुरेश चंद चौहान, साधुराम चौहान आदि ने भी किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र अंबूवाला तथा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव अफाक अली ने कहा किसानों पर लाठीचार्ज किया जाना केंद्र की मोदी सरकार का असली चेहरा है।  

जाट महासभा पंचपुरी के कैंप कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के संरक्षक चौधरी देवपाल राठी ने कहा कि सरकार ने किसानों की यात्रा को रोक और निहत्थे किसानों पर जुल्मों की बर्बरता कर जनरल डायर की याद दिला दी है। अध्यक्ष सुरेेश चौधरी ने कहा सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कर गांधी जयंती समारोह शुरू किया है। बैठक में घायल किसानों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed