फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand news: Congress came on field in support of kisan andolan

Kisan Andolan in Uttarahkand : किसान आंदोलन के समर्थन में मैदान पर उतरी कांग्रेस

Sat, 26 Dec 2020 06:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand news:  Congress came on field in support of kisan andolan
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस भी खुलकर मैदान पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ रविवार को गाजीपुर बार्डर पर किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी इसमें शिरकत करेंगे।  कांग्रेस के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि गाजीपुर बार्डर पर धरने के समर्थन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के निरस्त न होने तक कांग्रेस इस आंदोलन की अलख को जगाए रखेगी। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार विपक्ष की आड़ लेकर इस आंदोलन को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कांग्रेस कतई बर्दास्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी हरिद्वार में गंगा किनारे पूजा करने के बाद किसानों के आंदोलन में शरीक होने के लिए रवाना हो गए। किशोर ने बताया कि वनाधिकार आंदोलन के कुमाऊं के कई पदाधिकारी भी इस आंदोलन में शरीक होने के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार को ये सब गाजीपुर बार्डर पर जारी धरने में शिरकत करेंगे। 


एक लाख से अधिक शपथपत्र जुटाए

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदेश से करीब एक लाख हस्ताक्षर प्रपत्र एकत्र किए। ये सभी प्रपत्र एआइसीसी को सौंपे गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर भी कृषि कानूनों को निरस्त करने का समर्थन किया और विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed