फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand news: aap MP bhagwant maan visit uttarakhand

Kisan Andolan : 'किसान न्याय यात्रा' लेकर दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे आप सांसद भगवंत मान

Sat, 26 Dec 2020 05:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand news: aap MP bhagwant maan visit uttarakhand
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

आप सांसद भगवंत मान 'किसान न्याय यात्रा' लेकर दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। देहरादून के प्रदेश कार्यालय में आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने उनके आगामी उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। रजिया बेग ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में किसानों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


Kisan Andolan in Uttarakhand : दिल्ली कूच के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने और पुलिस से अभद्रता करने के माामले में 1000-1500 किसानों पर मुकदमा
विज्ञापन


केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को खत्म करने की तानाशाही कर रही है। जिसका आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से विरोध करती है और किसानों के इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के भी कई किसान दिल्ली में आंदोलन पर बैठे हैं जो अपने हक़ और कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड के किसानों के समर्थन में और किसानों को न्याय के लिए प्रतिबद्ध आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान  दो दिवसीय  दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।


इस दौरान वो 'किसान न्याय यात्रा' और जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी 29 दिसंबर को आप सांसद उत्तराखंड पहुंचेंगे, जहां वो किसानों के समर्थन में काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर में किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। इस दौरान जगह-जगह पर आप कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

30 दिसंबर नानकमत्ता साहिब, खटीमा में भी कई जगह किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। इस दौरान वो किसानों के न्याय और कृषि के काले बिल के खिलाफ कई किसानों से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed