फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kiran rijiju address in lal bahadur shashtri academy.

पाकिस्तान को उसी की भाषा में दिया जा रहा जवाब: रिजिजू

Mon, 28 Nov 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 28 Nov 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
kiran rijiju address in lal bahadur shashtri academy.
क‌िरण र‌िज‌िजू

सीमा पर पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही जवाब दिया जा रहा है। हमारे जवान सीमा पर पाक की हर नापाक हरकत पर पूरी नजर रखे हुए हैं। यह बातें केंद्रीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मसूरी में कहीं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर कहा कि कालाधन बाहर निकलने से देश में आर्थिक विकास दर तेजी होगी। हालांकि शुरूआती दौर में कुछ दिक्कत आ रही हैं, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम शानदार होंगे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जौलीग्रांट से सीधे हवाई मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने पहुंचे। अधिकारियों को संबोधित करने के बाद लौटते समय पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर पत्रकारों से हुई बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी को बताया नए युग की शु्रुआत

kiran rijiju address in lal bahadur shashtri academy.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू - फोटो : AmarUjala

रिजिजू ने कहा कि देश में नोटबंदी के बाद नए युग की शुरूआत हो चुकी है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से देश हर क्षेत्र में तरक्की करेगा। रिजिजू ने अधिकारियो को कर्तव्यनिष्ठा से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को नए तौर तरीकों से आगे बढ़ने की जरूरत है।

अधिकारी प्रशिक्षण काल से ही अपने भीतर छिपी प्रतिभा को सेवाकाल में धरातल पर उतारे। अधिकारियों के अच्छे आइडिया को क्रियान्वित किया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू करीब तीन घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों के बीच रहे। अधिकारियों से सीधा संवाद भी कायम किया।

कई अधिकारियों ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक समेत अनेक किस्म के जिज्ञासा शांत की। उपनिदेशक एमएच खान पोलो ग्राउंड तक विदा करने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed