फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kinnar will shine after this work

इस अनोखे काम के बाद दुनियाभर में रोशन होगा किन्नरों का नाम

Fri, 02 Jun 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
kinnar will shine after this work
‌अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

किन्नर समुदाय भी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान का हिस्सा बनने जा रहा है।

विज्ञापन


किसी घर में बेटी के जन्म लेने पर अब किन्नर न सिर्फ खुशियां मनाएंगे, बल्कि आशीर्वाद के साथ ही 101 रुपये का शगुन भी देंगे।

लोगों को बेटी के महत्व को समझाने के साथ ही उन्हें बताएंगे कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि इन्हीं से दो वंशों का नाम रोशन होता है। लिहाजा, बेटियों की बेहतर शिक्षा-दीक्षा के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

'दया भारत सोसायटी' की संस्थापक एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष मैडम रजनी रावत का कहना है कि किन्नर समुदाय इस पहल की शुरुआत देहरादून जिले से करने जा रहा है। समाज हित में किन्नर समुदाय की यह कोशिश मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन

एचआइवी के प्रति भी जागरूक किया जा रहा 

kinnar will shine after this work
एचआईवी एड्स

जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधिकारी नवीन मांगलिक बताते हैं कि किन्नर समुदाय के लोगों को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के साथ ही एचआइवी के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

किसी भी घर में बच्ची के जन्म लेने पर किन्नर समुदाय के लोग न सिर्फ बधाई देंगे। साथ ही अभियान का संदेश भी देंगे। यही नहीं, वे नवजात के वक्त पर टीककारण आदि के महत्व को भी समझाएंगे।

नवीन मांगलिक ने बताया कि इस अभियान को लेकर उनमें खासा उत्साह है। जल्द ही सोसायटी की ओर से हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल समेत अन्य स्थानों पर भी प्रशिक्षण देने की योजना है। मकसद यही है कि लोग जागरूक हों। इस मुहिम में किन्नर समुदाय का साथ लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed