{"_id":"570c02bd4f1c1b52494a6f6f","slug":"king-kobra-in-cm-residence-bijapur-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास में घुसा किंग कोबरा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास में घुसा किंग कोबरा, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रोड स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री आवास के बगल में किंग कोबरा घुस गया। इससे गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के मैनेजर ने वन विभाग के अफसरों को एसएमएस के माध्यम से किंग कोबरा के घुस आने की खबर भेजी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर गई और किंग कोबरा को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
एसडीओ गुलबीर सिंह ने बताया कि वन बीट अधिकारी इंदर सिंह की अगुवाई में टीम पहुंची थी। किंग कोबरा शेड्यूल-1 का जीव है। किंग कोबरा दुर्लभ प्रजाति है। कई साल के बाद किंग कोबरा के इस इलाके में मिलने की पुष्टि हुई है। अभी तक मसूरी के लाल ढांग में किंग कोबरा की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
पानी की तलाश में गुलदार
गर्मी के मौसम में तपिश और प्यास से बेहाल वन्य जीव बस्ती की तरफ आ रहे हैं। नथुवावाला में गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है। इसके अलावा जंगल के किनारे बसे अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने गुलदार दिखने की पुष्टि की है। एसडीओ भारत सिंह ने बताया कि जंगल के अंदर जलाशयों में पानी डाला जाता है जिससे वन्य जीव बाहर न निकलें।
विज्ञापन