{"_id":"6ae2f96031e163a0ec0937d7","slug":"khanpur-independent-mla-umesh-kumar-announces-resignation-speaker-ritu-khanduri-says-letter-not-received-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला
Thu, 29 Oct 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:14 PM IST
सार
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। एक दिन पहले विपक्ष पर असहयोग के आरोप लगाते हुए विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि जब विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। फिलहाल जब तक विस अध्यक्ष को इस्तीफा नहीं मिलेगा और वह मंजूर नहीं करेंगी। तब तक उमेश कुमार विधायक बने रहेंगे।
विज्ञापन