{"_id":"2f5e6d7c656ce5b5e23bce5675697f44","slug":"khanduri-asked-samwasini-case-is-shame-for-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवासिनियों का यौन शोषण सरकार के माथे पर कलंक: खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवासिनियों का यौन शोषण सरकार के माथे पर कलंक: खंडूड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने देहरादून स्थित नारी निकेतन में संवासिनियों के यौन शोषण मामले में राज्य सरकार और राज्य महिला आयोग की भूमिका की निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों को राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। वहां संवासिनियों का यौन शोषण होना सरकार के माथे पर कलंक लगने जैसा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार पर लगाया ध्यान न देने का आरोप
खंडूड़ी ने कहा कि मामले के खुलासे के बाद भी स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि शुरुआती दौर में निष्पक्ष जांच होती तो दोषियों को पकड़ना इतना मुश्किल नहीं होता, लेकिन दोषियों को सजा दिलाने के बचाय सरकार और प्रशासन मीडिया को कटघरे में खड़ा करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामले पर राज्य महिला आयोग की चुप्पी कई संदेह पैदा कर रही है। सांसद ने कहा कि वह इस विषय को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने भी रखेंगे, ताकि मामले पर लीपापोती ना हो सके।