फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra didn't start on fourth day.

खुली केदारनाथ धाम की राह, 80 यात्री पैदल रवाना

Thu, 09 Jul 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ Updated Thu, 09 Jul 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra didn't start on fourth day.

खराब मौसम के चलते पिछले चार दिनों से बंद केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा बुधवार को भी नहीं शुरू हो पाई। तड़के से केदारघाटी से लेकर धाम तक रुक-रुककर बारिश और घने कोहरे से यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन


चार दिन केदारनाथ यात्रा रुकने के बाद गुरुवार की सुबह केदार बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू हो गई। सोनप्रयाग से धाम के लिए सुबह 8 बजे 80 यात्री पैदल रवाना हुए।
विज्ञापन


जंगल चट्टी में निम ने रास्ता खुलवाया, जिसके बाद यात्रा फिर से शुरू हो सकी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान प्रभावित स्थानों पर मदद के लिए तैनात हैं। जंगलचट्टी पर अभी भी रास्ता संवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को यात्रा शुरू होने के इंतजार में सोनप्रयाग से रामपुर, सीतापुर तक करीब साढ़े तीन सौ यात्री चार दिन से होटल और लॉज में ठहरे। इन यात्रियों को भी खासी मुश्किलें झेलनी पड़ी।

खराब मौसम चार दिन से बाबा केदार के भक्तों की राह रोके हुए था। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बीच घने कोहरे की चादर से ढकी केदारघाटी में बुधवार दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा।

प्रात: 8 बजे के बाद कुछ देर के लिए मौसम में सुधार भी हुआ, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जंगलचट्टी में पैदल रास्ते की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। सोनप्रयाग के सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि खराब मौसम के कारण यात्रियों को चौथे दिन भी आगे नहीं जाने दिया।

केदारधाम से हेलीकॉप्टर से लौटे 41 यात्री

kedarnath yatra didn't start on fourth day.

बुधवार को प्रात: 8 से 9 बजे के बीच गुप्तकाशी से केदारनाथ तक मौसम में कुछ सुधार होने पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। मंगलवार रात्रि को धाम में ठहरे 41 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से वापस गुप्तकाशी लाया गया। इसके बाद खराब मौसम के कारण दिनभर के लिए हेलीकाप्टर सेवा बंद कर दी गई थी।

600 तीर्थयात्री बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंचे
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बुधवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई लेकिन यात्रा सुचारु चलती रही। बारिश के बीच ही तीर्थयात्रियों ने दोनों धामों में मत्था टेका। बदरीनाथ धाम में 450 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे, जबकि हेमकुंड साहिब में 150 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। वहीं मंगलवार को हेमकुंड साहिब पहुंचे 220 तीर्थयात्री बुधवार को अपने घरों को लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed