फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra: After 39 days movement of small vehicles started from Sonprayag to Gaurikund

Kedarnath Yatra: 39 दिन बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, पैदल दूरी नाप रहे थे यात्री

Mon, 09 Sep 2024 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

31 जुलाई को आई आपदा से कई जगह पर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल दूरी नाप रहे थे।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra: After 39 days movement of small vehicles started from Sonprayag to Gaurikund
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारघाटी में आई आपदा के 39 दिन बाद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे के खुलने से स्थानीय के साथ केदारनाथ जाने वाले यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। बीते 31 जुलाई को आई आपदा से हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से ही यहां वाहनों की आवाजाही ठप थी।

विज्ञापन


आपदा के बाद से एनएच की टीम यहां हाईवे को दुरुस्त करने का काम चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। हालांकि मार्ग अभी भी कई जगहों पर संवेदनशील बना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: सुर्खियों में आई 100 साल की बच्ची, बोलीं- जब तक नहीं मानोगे मेरी बात, अपना उपवास नहीं तोडूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनकटिया और गौरीकुंड डाट पुल से पहले कीचड़ हो रखा है, जिससे वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। एनएच के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को अब छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed