फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fast for demanding road 100 year old woman Bacchi devi sat Gopeshwar Chamoli Uttarakhand News in hindi

Chamoli: सुर्खियों में आई 100 साल की बच्ची, बोलीं- जब तक नहीं मानोगे मेरी बात, अपना उपवास नहीं तोडूंगी

Mon, 09 Sep 2024 12:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Sep 2024 12:49 PM IST
सार

चमोली जिले के डुमक के ग्रामीणों का क्रमिक उपवास 39वें दिन भी जारी रहा। कैंडल मार्च निकाला गया, लेकिन इस दौरान जो सबसे अधिक चर्चाओं में वो हैं डुमक की सौ वर्षीय बच्ची।

विज्ञापन
Fast for demanding road 100 year old woman Bacchi devi sat Gopeshwar Chamoli Uttarakhand News in hindi
100 वर्षीय बच्ची देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के डुमक की सौ साल की बच्ची सुर्खियों में हैं। उन्होंने ठानी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह अपना उपवास नहीं तोड़ेंगी। सड़क की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीणों का क्रमिक उपवास लगातार जारी है। 39वें दिन 100 वर्षीय बच्ची देवी सहित गांव के अन्य लोग उपवास पर बैठे। वहीं शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में ही आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीण सैंजी लगा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क को पुराने समरेखण से बनाने और बंद पड़े कार्य को तुरंत शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम को गांव में कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Wolf Attack:  आसान शिकार, आदत और हालात से भेड़िये बन जाते हैं जान के दुश्मन...1997 की घटना थी बेहद डरावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को क्रमिक उपवास पर बैठीं 100 वर्षीय बच्ची देवी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती वह उपवास नहीं तोड़ेगी। बच्ची देवी लगभग हर दिन धरना स्थल पहुंच रही हैं। क्रमिक उपवास पर बैठने वालों में रणजीत सिंह, सुंदर सिंह, महावीर सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। उनके साथ धरने पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अंकित सिंह, ज्ञान सिंह, योगंबर सिंह सहित अन्य ग्रामीण बैठे रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed