फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath yatra 2023 Tokens will be given to passengers in Kedarnath in one-hour slots read more Updates

Kedarnath yatra 2023: एक-एक घंटे के स्लॉट में दिए जाएंगे यात्रियों को टोकन, 25 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा

Wed, 12 Apr 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Apr 2023 03:39 PM IST
सार

केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में यहां पांच काउंटर से टोकन दिए जाएंगे। उसके बाद जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या होगी, उसी हिसाब से काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। टोकन धाम पहुंचने वाले यात्रियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Kedarnath yatra 2023 Tokens will be given to passengers in Kedarnath in one-hour slots read more Updates
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार यात्री टोकन के जरिए दर्शन कर सकेंगे। टोकन व्यवस्था का जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंपा गया है, जो एक-एक घंटे के स्लॉट में टोकन वितरित करेगा। साथ ही विभाग की ओर से धाम में यात्रियों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इसके अलावा सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पर्यटन मित्र तैनात होंगे, जो यात्रियों की मदद करने के साथ ही उन्हें पंचकेदार की महिमा से भी रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: पॉश कॉलोनी में घर की महिलाओं को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट, गहने और रुपये लेकर हुए फरार

विज्ञापन

जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी रुद्रप्रयाग राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में यहां पांच काउंटर से टोकन दिए जाएंगे। उसके बाद जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या होगी, उसी हिसाब से काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। टोकन धाम पहुंचने वाले यात्रियों का बायोमैट्रिक पंजीकरण भी किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सही संख्या का आंकड़ा मिलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed