{"_id":"68c85356feaf59707805b453","slug":"kedarnath-ropeway-project-adani-group-will-build-8-9-hour-journey-will-be-completed-in-36-minutes-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Ropeway Project: अदाणी ग्रुप बनाएगा केदारनाथ में रोपवे, 8-9 घंटे की यात्रा 36 मिनट में होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Ropeway Project: अदाणी ग्रुप बनाएगा केदारनाथ में रोपवे, 8-9 घंटे की यात्रा 36 मिनट में होगी पूरी
Mon, 15 Sep 2025 11:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, अहमदाबाद/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, अहमदाबाद/देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:29 PM IST
सार
यह रोपवे प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
रोपवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
सोनप्रयाग को केदारनाथ की प्रतिष्ठित परियोजना का कार्य अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके लिए कंपनी को सहमति पत्र मिल गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एईएल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना से 9 घंटे की कठिन यात्रा का समय घटकर 36 मिनट हो जाएगा। यह रोपवे प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
यह रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में छह साल लगेंगे। निर्माण के बाद 29 वर्षों तक एईएल इसका संचालन करेगा।
विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva: खराब मौसम के कारण नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, घना कोहरा छाया, 600 टिकट किए रद्द
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा कि केदारनाथ रोपवे इंजीनियरिंग परियोजना से कहीं बढ़कर है, यह भक्ति और आधुनिक बुनियादी ढाँचे के बीच एक सेतु है। इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, तेज़ और अधिक सुलभ बनाकर, हम लाखों लोगों की आस्था का सम्मान करते हैं और साथ ही उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करते हैं।