फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath : reconstruction work of Prime Minister Narendra Modi dream project stalled for two months

दो माह से ठप पड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के पुनर्निर्माण का काम, ये है वजह

Sun, 16 Feb 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Feb 2020 04:00 AM IST
सार

  • यात्रा शुरू होने तक लक्षित कार्य पूरे करना मुश्किल
  • केदारपुरी में अभी भी 10 से 16 फीट तक बर्फ

विज्ञापन
kedarnath : reconstruction work of Prime Minister Narendra Modi dream project stalled for two months
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य दो माह से बर्फ से ढके हैं। बीते वर्ष 12 दिसंबर से केदारपुरी 10 फीट से अधिक बर्फ से ढकी हुई है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने तक लक्षित कार्यों का पूरा होना संभव नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने में भी प्रशासन और विभागों को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। केदारनाथ में अभी 10 से 16 फीट तक बर्फ जमी है जिससे केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हैं।
विज्ञापन


इन हालातों में मंदाकिनी नदी पर गरुड़चट्टी को जोड़ने के लिए 60 मीटर स्पान, सरस्वती नदी पर भैरवनाथ मंदिर को जोड़ने के लिए 30 मीटर स्पान पुल समेत सरस्वती नदी किनारे आस्था मार्ग का निर्माण इस वर्ष कपाट खुलने तक पूरा होना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य सबसे अधिक प्रभावित

साथ ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

बर्फ से लकदक रास्ते व धाम तक कपाट खुलने से लेकर शुरुआती एक महीने के लिए श्रद्धालुओं और ड्यूटी वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं जुटाना भी आसान नहीं होगा। बर्फबारी से पैदल मार्ग से धाम तक संपत्तियों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।

आगामी यात्रा को ध्यान में रखते हुए डीडीएमए-लोनिवि को पैदल मार्ग से धाम तक बर्फ हटाने के निर्देश दे दिए हैं। टीम के मौके पर पहुंचने पर ही वास्तविक स्थित और क्षति का पता चल पाएगा। सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यस्थलों पर पहुंचने को कहा गया है।
- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed