फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Rawal Bhima Shankar Ling Warns of Fast unto Death Letter Sent to Prime Minister Narendra Modi

Rudraprayag: केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

Fri, 29 May 2026 12:38 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 12:38 PM IST
सार

बीकेटीसी के सीईओ के आदेश को परंपरा के विपरित बताते हुए केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Kedarnath Rawal Bhima Shankar Ling Warns of Fast unto Death Letter Sent to Prime Minister Narendra Modi
 केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना के लिए तैनात पुजारी शांत लिंग यहां तैनात है। बुधवार को उनका ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ का स्थानातंरण का आदेश जारी हुआ।उनके स्थान पर ईश्वर लिंग की तैनाती का आदेश बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) के सीईओ ने किया है।

विज्ञापन


केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने इसे परंपरा के विपरित बताया है। रावल ने बुधवार में पत्र लिख कर बीकेटीसी के उच्च अधिकारियों से कहा कि परंपरा के अनुसार केदारनाथ में पंच पुजारी रहते है। वर्तमान में यहां एक पद रिक्त है। पुजारी की नियुक्ति रावल की संस्तुति के आधार पर होती है।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार पूजापाठ
रावल ने कहा कि परंपरा के अनुसार शांत लिंग को संस्तुति पत्र दिया है। इसी आधार पर वे गुप्तकाशी में कार्यरत है। इसी संस्तुति पर उन्हें गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए बीकेटीसी ने तैनात किया है। यहां परंपरा के अनुसार पूजापाठ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पांचवीं तक पढ़ा है पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की का आरोपी मुशर्रफ, उगला पूरा सच

रावल ने कहा अचानक बुधवार को यहां ईश्वर लिंग की नियुक्ति का आदेश दिया गया है। जबकि रावल ने ईश्वर लिंग को संस्तुति पत्र नहीं दिया है। रावल ने इसे परंपरा से विपरित बताया है। उन्होंने आदेश स्थगित करने व परंपरा की रक्षा करने की मांग की है। वहीं बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रागड़ ने बताया कि आदेश पत्र जारी किया गया है। इस संदर्भ में केदानाथ रावल से वार्ता कर परंपरा के अनुसार कार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed