फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Musharraf accused from Roorkee is linked to Pakistani gangster network studied till fifth standard Uttarakhand

Uttarakhand: पांचवीं तक पढ़ा है पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की का आरोपी मुशर्रफ, उगला पूरा सच

Fri, 29 May 2026 10:36 AM IST
Renu Saklani अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 10:36 AM IST
सार

 पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की के आरोपी मुशर्रफ ने पुलिस के सामने सारा सच उगला। बीती 12 मई को मसूरी के कैंपटी गांव पहुंचकर उसने वेल्डिंग का काम कर शुरू किया था। एक अन्य आरोपी महकाब से उसकी दोस्ती हुई थी, जिसने मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर सेव किया था।

विज्ञापन
Musharraf accused from Roorkee is linked to Pakistani gangster network studied till fifth standard Uttarakhand
मुशर्रफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की गिरफ्त में आया रुड़की के ढंढेरा निवासी मुशर्रफ महज पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। बताया जा रहा है कि वह बीती 12 मई को मसूरी के कैंपटी गांव पहुंचा था, जहां वह एक ठेकेदार के पास वेल्डिंग का काम कर रहा था।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में मुशर्रफ ने बताया कि उसका एक भाई है जो बाइक मिस्त्री का काम सीख रहा है, जबकि पिता गांव में ही चिनाई मिस्त्री का काम करता है। मुशर्रफ ने बताया कि उसने पहले कारपेंटर का काम सीखा और बाद में वेल्डिंग का काम शुरू किया। उसने एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए महकाब निवासी गांव ढिक्का कलां, जिला सहारनपुर के साथ लुधियाना में काम किया था।

विज्ञापन


मुशर्रफ के मुताबिक, महकाब वहां एक कार कंपनी में वेल्डिंग के काम का ठेका लिए हुए था और उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। साथ काम करने के दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। पूछताछ में मुशर्रफ ने मोबाइल में सेव पाकिस्तानी नंबर के बारे में भी जानकारी दी। उसने बताया कि यह नंबर उसके फोन में महकाब ने ही सेव किया था। सूत्रों की मानें तो एटीएस मुशर्रफ की ओर से बताई गई कहानी की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही एटीएस नए खुलासे कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉयस मैसेज भेजकर कहा था, अस्पताल को बम से उड़ाना है

सूत्रों के अनुसार मुशर्रफ ने एटीएस को जानकारी दी है कि वह अपने एक रिश्तेदार के कहने पर जालंधर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक अस्पताल में वेल्डिंग का काम करने गया था। वहां एक नर्स से अभद्रता के आरोप में उसके साथ काम कर रहे एक युवक की बाउंसरों ने पिटाई कर दी थी।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: लिपुलेख मार्ग से पहली जून से शुरू होगा भारत-चीन के बीच व्यापार, सीमित सामान से होगी शुरुआत

उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। मुशर्रफ ने पूछताछ में बताया कि घटना से नाराज होकर उसने महकाब को वॉयस मैसेज भेजा था। उसने कथित तौर पर कहा था कि अस्पताल को बम से उड़ाना है। इस पर महकाब ने अस्पताल की लोकेशन और फोटो मांगी। मुशर्रफ के अनुसार, उसने करीब आधे घंटे बाद अस्पताल की तस्वीर और लोकेशन भेज दी थी। महकाब ने जवाब दिया था कि यह काम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed