फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Passengers going to Dham by helicopter will now be screened health check-up at the helipad

Kedarnath: हेलीकॉप्टर से धाम जाने वाले यात्रियों की होगी स्वास्थ्य जांच, सात हेलीपैड पर की जाएगी स्क्रीनिंग

Wed, 10 May 2023 10:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 May 2023 10:14 AM IST
सार

श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से नहीं जूझना पड़े इसके लिए अब उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही धाम भेजा जाएगा। इसके लिए केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के सात हेलीपैड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Kedarnath Passengers going to Dham by helicopter will now be screened health check-up at the helipad
स्वास्थ्य जांच - फोटो : social media

विस्तार

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की अब हेलीपैड पर स्क्रीनिंग (स्वास्थ्य जांच) की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 11 स्थानों पर कियोस्क सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों पर यात्रियों की प्रारंभिक जांच रक्तचाप, शुगर, ऑक्सीजन, धड़कन जांची जाएगी। इसके बाद उसे धाम भेजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक यात्री का डेटा बैंक बनाया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। ताकि इस डाटा के हिसाब से आगामी यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकें।

विज्ञापन

केदारनाथ क्षेत्र विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। यहां श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से नहीं जूझना पड़े इसके लिए अब उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही धाम भेजा जाएगा। इसके लिए केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के सात हेलीपैड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन


इन सभी हेलीपैड पर स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से कियोस्क सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां जांच के दौरान किसी यात्री को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आती है तो उसका प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। एक सप्ताह में कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही सोनप्रयाग सहित अन्य दो पैदल मार्गों पर दो-दो भी कियोस्क लगाए जाएंगे। कियोस्क के जरिए तैयार होने वाले डेटा बैंक के माध्यम से आगामी केदारनाथ यात्रा में चिकित्सा के इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर भी लगेंगे 39 कियोस्क सेंटर

चारधाम यात्रा में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हंस फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरिद्वार में 7, ऋषिकेश में 7, उत्तरकाशी में 7, बड़कोट में 6, चमोली के पांडुकेश्वर में 6 और गोविंदघाट में 6 कियोस्क लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन पर अब 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत, लिखने के साथ रिकॉर्ड कर भेजने की भी सुविधा

चारधाम यात्रा में अधिक से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हरिद्वार से सोनप्रयाग और ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक कियोस्क सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। एक सप्ताह में सभी कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। - रमेश सिंह गडिया, प्रभारी चारधाम स्क्रीनिंग प्रभारी, हंस फाउंडेशन।

यात्रियों की स्वास्थ्य की जांच के बाद ही उन्हें केदारनाथ भेजा जाएगा। विभागीय स्तर पर यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोनप्रयाग से धाम तक हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - डाॅ. हरीश चंद्र मार्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed