फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: Not even a single flower offered at tomb of Adi Guru Shankaracharya on his birth anniversary

Kedarnath: जयंती पर आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर नहीं चढ़ा एक भी फूल, धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 25 Apr 2023 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 07:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण भी शुरू किया गया था। तब प्रधानमंत्री ने धाम पहुंचकर कहा था कि आदिगुरु शंकराचार्य का समाधि स्थल केदारनाथ मंदिर की तरह दिव्य और भव्य होगा।

विज्ञापन
Kedarnath: Not even a single flower offered at tomb of Adi Guru Shankaracharya on his birth anniversary
आदिगुरु शंकराचार्य का समाधि स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी लेकिन ठीक पीछे आदिगुरु शंकराचार्य का समाधि स्थल सूना पड़ा रहा। एक तरह जहां केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था तो दूसरी ओर शंकराचार्य समाधि स्थल पर एक फूल भी नहीं चढ़ा। जबकि मंगलवार को आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती थी। आदि गुरु शंकराचार्य की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए ज्योतिषपीठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धरने पर बैठ गए। प्रशासन व बीकेटीसी के मनाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण भी शुरू किया गया था। तब प्रधानमंत्री ने धाम पहुंचकर कहा था कि आदिगुरु शंकराचार्य का समाधि स्थल केदारनाथ मंदिर की तरह दिव्य और भव्य होगा। लेकिन, तीन चरणों में 16 करोड़ की लागत से बने समाधि स्थल को केदारनाथ में भुला दिया गया। उपेक्षा से नाराज ज्योतिषपीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज समाधि के समीप धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सनातन धर्म के ध्वजवाहक रहे हैं। यह उपेक्षा किसी भी स्तर पर माफी योग्य नहीं है।
विज्ञापन


Kedarnath Dham: बाबा केदार के द्वार पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, अपर कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह शंकराचार्य को मनाया। धाम में मौजूद धार्मिक मामलों के जानकार बृजेश सती ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य को इस तरह भुला दिया जाएगा यह कभी कल्पना नहीं की थी। समाधि क्षेत्र में सफाई भी नहीं की गई थी। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि पूरे मामले की समिति के अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed