उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में बंद, पहाड़ी से रुक-रुककर गिर रहा मलबा और पत्थर
- हाईवे पर सबसे संवेदनशील यह जोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग के बांसबाड़ा में पहाड़ी से रुक-रुककर गिरते मलबे और पत्थरों के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा। इस दौरान एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से मलबा सफाई का प्रयास भी किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हाईवे के बंद होने के कारण दो तरफा यातायात बंद रहा। टीम अभी भी हाईवे खाेलने का प्रयास कर रही है।
इस दौरान यातायात को बांसवाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मार्ग पर डायर्वट किया गया था। भारत सरकार की ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा सबसे अधिक संवेदनशील जोन में शामिल है।
यहां पर पहाड़ी से कब भूस्खलन शुरू हो जाए, कहा नहीं जा सकता। बुधवार को भी हाईवे सुबह साढ़े छह बजे पहाड़ी पर भारी मलबा गिरने से बंद हो गया था। इस दौरान एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से मलबा साफ कर राजमार्ग खोलने का प्रयास किया गया।
लेकिन सुबह आठ बजे से पुन: पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया, जो शाम तक रुक-रुककर होता रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी से रुक-रुककर होते भूस्खलन के कारण मलबे को साफ करने में दिक्कत हो रही है। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि यथाशीघ्र हाईवे को खोला जाए।