केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, सिर्फ इतने रुपए में कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए रविवार से हेली सेवा शुरू हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्री कम किराया देकर केदारनाथ पहुंच सकेंगे। यही नहीं, किराया कम किए जाने के बाजवूद सरकार को अधिक राजस्व मलेगा।
लंबे समय से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को लेकर संशय बना हुआ था। बहरहाल, अब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) के सीईओ ओमप्रकाश के अनुसार केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू की गई है।
इस जगह के लिए कोर्ट का कोई स्टे भी नहीं था। टेंडर इस प्रकार किए गए हैं कि इस बार पिछले साल की तुलना में यात्रियों को कम किराया देना होगा। 2017 में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से क्रमश: 7500, 7000 और 6500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया था।
इस बार यात्रियों को क्रमश: 7300, 6700 और 6350 किराया देना होगा। अनुमान है कि इस बार एक लाख पच्चीस हजार से एक लाख साठ हजार के बीच यात्री हेली सेवा का लाभ उठाएंगे।
हेली सेवा से राज्य सरकार को राजस्व भी 42 प्रतिशत ज्यादा मिलेगा। पिछली बार सरकार को जो सात करोड़ रुपये बतौर राजस्व मिले थे, इस बार इसमें पांच करोड़ बढ़ोतरी का अनुमान है।
70 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग होगी
नौ कंपनियों को दिया गया मौका
देहरादून। इस बार नौ कंपनियों को हेली सेवा संचालित करने का मौका दिया गया है। इनमें चार कंपनियों के पास अपने हेलीकॉप्टर नहीं हैं। उनको शर्तों से छूट प्रदान करते हुए हेली सेवा संचालित करने का मौका दिया गया है। अभी सात कंपनियों ने हेली सेवा देना शुरू कर दिया है। वहीं, गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा के लिए टेंडर निरस्त कर दिए गए है। अब दोबारा टेंडर हाेंगे।
70 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग होगी
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की 70 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन होगी। इसके अलावा, यात्रियों को आधार कार्ड और पैन कार्ड प्रस्तुत करने के बाद ही बोर्डिंग पास मिलेगा। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश के अनुसार पूर्व में गढ़वाल मंडल विकास निगम को बुकिंग का काम देने के लिए बातचीत हुई थी, लेकिन उन्होंने जुलाई के बाद बुकिंग के संबंध में कोई फैसला लेेने की बात कही है। ऐसे में कंपनियों के माध्यम से बुकिंग होगी। अगर कोई किराया ज्यादा लेता है या गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कोर्ट में रखेंगे तथ्यों को
देहरादून। हेली सेवा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले राजीव धर का कहना है कि चार कंपनियों को शर्तों में छूट देकर अनुमति दी गई है। कोर्ट को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।