फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath helicopter service rules for application 2018 kedarnath yatra

केदारनाथ हेली सेवा: केवल इन कंपनियों को मिलेगा आवेदन का मौका, पूरी करनी होंगी ये शर्ते

Mon, 19 Mar 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
kedarnath helicopter service rules for application 2018 kedarnath yatra
helicopter - फोटो : demo pic

आगामी यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर नए नियम बनाए गए हैं।

विज्ञापन


अब यह सर्विस शुरू करने की अनुमति उन कंपनियों को ही मिलेगी, जिनके पास कम से कम तीन हेलीकॉप्टर होंगे। हेलीकॉप्टर दस साल से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। इन शर्तों के साथ उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली कंपनियों से 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूकाडा की ओर से सोमवार को हेली सेवा का टेंडर जारी कर दिया गया।

यात्रा सीजन के दौरान गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर शटल सर्विस उपलब्ध कराई जाती है। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


पिछले यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ के लिए 14 कंपनियों ने और हेमकुंड साहिब के लिए एक कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई थी। आगामी यात्रा सीजन के दौरान शुरू की जाने वाली हेली सेवा का जो टेंडर जारी किया गया है, उसमें कई बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार कंपनियां ही शर्तें पूरी कर पाएंगी

kedarnath helicopter service rules for application 2018 kedarnath yatra
helicopter - फोटो : demo pic

हेली सेवा के टेंडर में भाग लेने वाली कंपनी के पास कम से कम तीन (दो अपना और एक लीज पर) हेलीकॉप्टर होना चाहिए। कंपनियों के पास मंदाकिनी वैली में कम कम दो हेलीपैड (अपना या लीज) पर होने चाहिए।

हेलीकॉप्टर भी दस साल से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। टेंडर की इस शर्त से पिछले साल हेली सेवा उपलब्ध कराने वाली कई कंपनियां बाहर हो जाएंगी। इसको लेकर कई आपरेटरों में रोष है। उन्होंने अपनी बात मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक भी पहुंचाई थी, लेकिन इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

तीन-चार कंपनियां ही शर्तें पूरी कर पाएंगी
हेली सेवा के मानकों में बदलाव किए जाने की वजह से तीन-चार कंपनियां ही टेंडर की शर्तें पूरी कर पाएंगी। क्वालिफाई कर पाएंगी। आपरेटरों का कहना है कि जब यात्रा अपने चरम पर होगी और 14 हेलीपैड की जगह जब गिने चुने हेलीपैडों से मजह तीन से चार कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे तो यात्रियों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

क्योंकि पहले जब 14 हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान भरते थे तो उस समय भी यात्रियों को हेलीकॉप्टर में सीट मिलने के लिए कॉफी इंतजार कराना पड़ता था। अब जब सीमित हेलीकॉप्टर ही केदारघाटी में उड़ान भरेंगे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल यात्रियों को हेलीकॉप्टर से केदार पहुंचने के लिए कॉफी सारी दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed