फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath Heli services may start from 16th May

16 मई से केदारनाथ के लिए शुरू हो सकती हैं हेली सेवाएं, डीजीसीए की टीम ने हेलीपैड का निरीक्षण

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
kedarnath Heli services may start from 16th May
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं 16 मई से शुरू हो सकती हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में हेली कंपनियों के हेलीपैड और दफ्तरों का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। टीम का निरीक्षण बुधवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न डीजीसीए की पांच सदस्यीय टीम ने गुप्तकाशी में आर्यन एविएशन के हेलीपैड और ऑफिस का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने फाटा और सिरसी में पवनहंस, एरो एयर क्राफ्ट, यूटीएयर, हिमालन हेली एविएशन की तैयारियों की समीक्षा की। टीम ने हेलीपैड पर आपात लैंडिग के अलावा यात्रियों के बैठने, चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन व्यवस्था की जानकारी ली। बदरीनाथ में देवदर्शनी में स्थित हेलीपैड और माणा रोड पर स्थित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सेवाओं के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार के अनुसार बुधवार को टीम ग्लोबल वेक्ट्रा, इंडाकॉप्टर, डेकन सहित अन्य हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण करेगी। रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बहुत जल्द हेली सेवा शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए की टीम ने मंगलवार को कई जगह निरीक्षण किया है। बुधवार को भी निरीक्षण होगा। पिछली बार भी निरीक्षण के तुरंत बाद हेली सेवाओं का रास्ता साफ हो गया था। इस आधार पर उम्मीद की जा सकती है कि 16 मई से हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
-दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन और पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed