फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service: Special report on arrangements and Safety of pilgrims

Kedarnath Heli Service: फिक्र न इंतजाम...हवा में सुरक्षा और दांव पर रहती है जान, पढ़ें खास रिपोर्ट

Tue, 25 Apr 2023 12:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 12:13 PM IST
सार

Kedarnath Heli Service Update: अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में हेली कंपनियां सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करती हैं। इसके चलते यात्रियों की जान को खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: Special report on arrangements and Safety of pilgrims
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम के लिए हर साल संचालित होने वाली हेली सेवा तो शुरू हो गई, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए। हेली सेवा शुरू होने से पहले ही हुए हेलिकॉप्टर हादसे में यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत ने इसकी कलई खोल कर रख दी।

विज्ञापन


अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में हेली कंपनियां सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करती हैं। इसके चलते यात्रियों की जान को खतरा बना रहता है। जानकारों के मुताबिक, हेलीपैड पर पहुंचने के बाद यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टिकट मिलने के बाद उन्हें केदारनाथ धाम तक उड़ान भरने का जो समय दिया जाता है, ज्यादातर मामलों में वे उस समय पर यात्रा नहीं कर पाते। उन्हें लंबा इंतजार कराया जाता है।

विज्ञापन

Kedarnath: खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिपैड पर जाने से पहले नहीं दी जाती जानकारी

हेलिपैड पर पहुंचने से पहले यात्रियों को सुरक्षा मानकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती। जबकि कायदे से उन्हें सबसे पहले यह बताया जाना चाहिए कि हेलिपैड पर उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है, क्या करना है और क्या नहीं करना है।

आनन फानन हेलिपैड पर बताया जाता है क्या करें

जब यात्री हेलिपैड पर पहुंच जाते हैं, तब वहां खड़े क्रू मेंबर यात्रियों को बताते हैं कि उन्हें कहां खड़ा होना है। उन्हें जिस आक्रामकता के साथ निर्देश दिए जाते हैं, ज्यादातर यात्री घबरा जाते हैं। कई बार वे समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना है। हेलिकॉप्टर के हेलिपैड पर पहुंचते ही वहां खड़े क्रू मेंबर यात्रियों को आनन-फानन में हेलिकॉप्टर में चढ़ाते हैं। मिनटों के भीतर हेलिकॉप्टर यात्रियों को उतारता है और उसी क्षण उसमें यात्री बैठते हैं। ऐसी स्थिति में जरा सी असावधानी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

सामान लेकर यात्री हेलिकॉप्टर की तरफ जाते हैं यात्री

जब हेलिकॉप्टर से यात्री उतारे जाते हैं तो उसके पंखे अनवरत चलते रहते हैं। तेज हवा के बीच कई बार यात्री जानकारी के अभाव में फेंके गए अपने सामान को लेने के लिए हेलिकॉप्टर की ओर चले जाते हैं। यह स्थिति भी कई बार हादसे का कारण बन सकती है।

समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद नहीं करते इंजन

यूकाडा के अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के नियमों के अनुसार समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर का इंजन बंद नहीं किया जाता है। जिससे यात्रियों को हेलिकॉप्टर के पंखे चलते हुए उतारा और बैठाया जाता है। लेकिन हेली कंपनियों की जिम्मेदारी होती है कि उतरने और चढ़ते समय यात्रियों को सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन किया जाए।

वहीं, सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर के मुताबिक हेलिपैड पर यात्रियों को हेलिकॉप्टर में चढ़ाने और उतारने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस संबंध में हेली कंपनियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा हेली टिकटों पर जागरूकता के लिए सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।

2007 में भी हेलिकॉप्टर के पंखे से कट कर हुई थी एक की मौत

केदारनाथ में 2007 में भी हेलिकॉप्टर के पंखे से कटकर हेली कंपनी के पोर्टर की मौत हो गई थी। युवक स्थानीय निवासी था। इस हादसे के बार क्षेत्र में लोगों ने काफी हंगामा किया था।

हादसे का वीडियो सामने आया

यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी के हादसे का वीडियो सोमवार को सामने आया। 17 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि हेलिकॉप्टर के दाएं गेट से अमित उतरकर दौड़ते हुए हेलिकॉप्टर के पीछे जा रहे हैं, जैसे ही वो दूसरी तरफ मुड़े तभी टेल रोटर की चपेट में आ गए। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन हेलिकॉप्टर की तेज आवाज में उनकी आवाज दब गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed