{"_id":"68cd90209444767405043d12","slug":"kedarnath-heli-service-scramble-even-second-phase-as-well-80-tickets-booked-by-2-october-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Seva: दूसरे चरण में भी हेली सेवा के लिए मारामारी...दो अक्तूबर तक 80 प्रतिशत टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Seva: दूसरे चरण में भी हेली सेवा के लिए मारामारी...दो अक्तूबर तक 80 प्रतिशत टिकट बुक
Fri, 19 Sep 2025 10:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:50 PM IST
सार
23 सितंबर से दो अक्तूबर तक की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली। सात बजे तक यात्रा पर आने वाले देशभर के तीर्थयात्रियों ने 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग की है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए मारामारी है। दो अक्तूबर तक की यात्रा के लिए 80 प्रतिशत से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली। सात बजे तक यात्रा पर आने वाले देशभर के तीर्थयात्रियों ने 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग की है। हालांकि हेली सेवा में मौसम की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
केदारघाटी में पल-पल मौसम बदलने से हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं है, जिससे हेली टिकट रद्द करने पड़ रहे हैं। लेकिन अगले सप्ताह तक बारिश से राहत मिलने के बाद हेली सेवा का संचालन सुचारु हो पाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: आज भी राहत नहीं, भारी बारिश जारी; मौसम वैज्ञानिकों ने बताया 24 सितंबर तक का हाल
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि आईआरसीटीसी के माध्यम से दो अक्तूबर तक हेली टिकटों की बुकिंग की गई है। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली की काफी मांग है। हेली संचालन में सुरक्षा मानकों पर गहन निगरानी की जा रही है।