फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath heli service first phase of flight completed seven companies helicopters returned Uttarakhand News

Kedarnath Heli Servicce: पहले चरण की उड़ान पूरी, लौटे सात कंपनियों के हेलिकॉप्टर, रिकाॅर्ड 10027 शटल

Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Kedarnath heli service first phase of flight completed seven companies helicopters returned Uttarakhand News
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से रोटेशन में तीन हेली कंपनियाें के हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से धाम में लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, आगामी 10 जुलाई से मानसून सीजन में दो कंपनी अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

विज्ञापन

10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकाॅप्टर ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

विज्ञापन

शनिवार को यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से वापस लौट गए हैं, जिसमें ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, थुंबी, हिमालन, एरो और क्रिस्टल एविऐशन के हेलिकॉप्टर शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर धाम के लिए अपनी नियमित उड़ान भरता रहा ज बकि शनिवार को हिमालयन एविएशन का हेलिकॉप्टर पुन: वापस लौटेगा और आगामी 10 जुलाई तक ग्लोबल वेक्टा कंपनी के साथ रोटेशन में अपनी हेलिकॉप्टर का सेवा का संचालन करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद, आगामी 10 जुलाई से पूरे मानसून सीजन में ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते रहेंगे। आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब हेली कंपनियों ने मानसून सीजन को देखते हुए अपनी पहले चरण की सेवा को 20 जून तक ही संचालित किया है। बीते वर्षों तक 25 जून से 2 से 3 जुलाई तक हेलिकॉप्टर उड़ान भरते थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, ये 12 प्रस्ताव आए

कंपनीवार नौ हेलिकॉप्टर ने 42 दिन में की गई शटल

हेली कंपनी              कुल शटल

आर्यन                        974

ट्रांस भारत               1144

पवन हंस                   948

थुंबी एविएशन             1117

ग्लोबल वेक्ट्रा             1023

ट्रांस भारत                   1128

हिमालयन हेली             1254

क्रिस्टल                       1106

एरो                         1333

केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों ने पहले चरण की सेवाएं पूरी कर दी हैं। सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से दो हेली कंपनियां रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, आगामी मानसून सीजन में 10 जुलाई से दो ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवा देती रहेगी। - राहुल चौबे, केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed