फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: Four teenagers from UP embark on Kedarnath pilgrimage without informing their families

Kedarnath: घर से बिना बताए केदारनाथ यात्रा पर आए यूपी के चार किशोर, पांच दिनों तक पुलिस ने की निगरानी

Tue, 12 May 2026 09:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 12 May 2026 09:15 PM IST
सार

आठ मई को भीमबली चौकी पुलिस को यात्रा मार्ग पर एक 12 वर्षीय बालक अकेला मिला। बच्चे से बात की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपने तीन अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया है।

विज्ञापन
Kedarnath: Four teenagers from UP embark on Kedarnath pilgrimage without informing their families
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर से केदारनाथ दर्शनों के लिए निकले चार किशोर दोस्त पुलिस को यात्रा मार्ग पर मिले। उनके पास न तो परिजनों का फोन नंबर था न ही घर लौटने के लिए पैसे। पुलिस ने चारों किशोर को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। पिछले पांच दिनों तक सभी किशोर भीमबली चौकी पुलिस की निगरानी में थे।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी यशपाल सिंह रावत ने बताया कि आठ मई को भीमबली चौकी पुलिस को यात्रा मार्ग पर एक 12 वर्षीय बालक अकेला मिला। बच्चे से बात की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपने तीन अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया है। पुलिस ने बालक की सूचना पर यात्रा मार्ग पर सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके अन्य तीन दोस्त 11, 13, और 16 वर्ष भी पुलिस को मिल गए।
विज्ञापन


Kedarnath Dham Yatra: कपाट खुलने से अब तक 13 घोड़े-खच्चरों की हुई मौत, पेट दर्द और गैस बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों 5 मई को उरई, जालौन उत्तरप्रदेश स्थित अपने घर से बिना बताए निकल आए थे। चौकी प्रभारी यशपाल ने बताया कि बच्चों के पास न तो परिजनों का फोन नंबर था और न ही लौटने के लिए पैसे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के उरई थाना पुलिस से संपर्क कर बच्चों के परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।

परिजनों ने बताया कि बच्चों के अचानक घर से गायब होने के बाद वे बेहद परेशान थे और लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि जब तक परिजन रुद्रप्रयाग नहीं पहुंचे तब तक चारों बच्चों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर सभी बच्चों को सकुशल उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed