फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster destroyed bridge did not constructed

चार साल पहले केदारनाथ आपदा ने तोड़े पुल, सिस्टम ने उम्मीद 

Sun, 03 Sep 2017 11:41 AM IST
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster destroyed bridge did not constructed
आपदा ग्रस्त इलाकों में जान हथेली पर रख कर फासला तय करना आम बात - फोटो : Amar Ujala

चार साल पहले उत्तराखंड पर कहर बरपाने वाली आपदा डेढ़ सौ से ज्यादा पुलों को बहा ले गई। आपदा ग्रस्त इलाकों में जान हथेली पर रख कर फासला तय करने वाले लोग इन पुलों के जुड़ने की आस में बैठे हैं।

विज्ञापन


मगर सिस्टम की सुस्त रफ्तार ने उनकी उम्मीदों को भी तोड़ दिया है। इस सुस्ती की बानगी यह है कि आपदा में ध्वस्त हुए 151 पुलों में से महज 59 का ही निर्माण हो पाया। इनमें से 40 पुलों की तो अभी स्वीकृति तक नहीं हो पाई है। पिछले दिनों संघ के ताकीद करने के बाद त्रिवेंद्र सरकार ने सभी लंबित पुलों को पूरा करने की ठानी है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार ने 2019 तक स्वीकृत पुलों का निर्माण पूरा करने का इरादा जताया है। विश्व बैंक के सहयोग से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में 26 पुलों का निर्माण होना है। इन सभी पुलों को 2018 तक बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। लोक निर्माण विभाग को ऐसे 21 पुलों का निर्माण करना है। वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में कई पुल और सड़कें बह गई थीं। पुनर्निर्माण योजना के तहत आपदा ग्रस्त जनपदों में 151 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से लोक निर्माण विभाग को 81 पुलों का निर्माण करना है। करीब 160 करोड़ 22 लाख रुपये लागत के इन पुलों में से विभाग अब तक 59 पुलों का काम पूरा कर चुका है। 18 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। एक पुल की निविदा प्रक्रिया चल रही है जबकि दो पुलों का प्रस्ताव वन भूमि के चलते लंबित है। एक पुल का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। 

आपदा के पुलों का ब्यौरा
कुल पुल- लोनिवि- लागत- पूर्ण- प्रक्रिया में- वर्ल्ड बैंक- निम- शेष    
151- 81- 160.22- 59- 03- 26- 04- 40

वर्ल्ड बैंक के सहयोग से बनेंगे 26 पुल
उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना के तहत आपदा ग्रस्त इलाकों में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 26 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इन पर करीब 160 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुलों की निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कई पुलों पर कार्य आरंभ होने को है।


उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना के तहत विश्व बैंक की ओर से बनाए जा रहे सभी पुलों का निर्माण 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्ल्ड बैंक के प्रस्तावों की लंबी प्रक्रिया है, जिसे पूरा कर लिया गया है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed