फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham will be able to reach in just 30 minutes from Gaurikund due to ropeway

खुशखबर: अब महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा केदारनाथ धाम का सफर, दो फेज में होगा रोपवे का निर्माण

Sat, 22 Oct 2022 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Oct 2022 08:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में रोपवे का शिलान्यास कर आम यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी कर दी है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रोपवे की कुल लंबाई 13 किमी है, जिसका निर्माण दो फेज में होना है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham will be able to reach in just 30 minutes from Gaurikund due to ropeway
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा को सरल व सुलभ बनाने की पीएम ने शुरुआत की है। 1267 करोड़ की लागत से बनने वाले 9.7 किमी लंबे रोपवे से 30 मिनट में गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचा जा सकेगा। अभी गौरीकुंड से धाम पहुंचने में 5 घंटे लगते हैं और 16 किमी पैदल चलना पड़ता है। रोपवे बनने से यह दूरी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


रोपवे निर्माण का कार्य दो फेज में होना है। पहले फेज में सोनप्रयाग से गौरीकुंड और दूसरे पेज में गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे बनेगा। अस्सी के दशक से केदारनाथ यात्रा को सुलभ बनाने की मांग होती रही है। इस दिशा में वर्ष 1975 में गौरीकुंड-रामबाड़ा सात किमी सड़क भी स्वीकृत हुई थी लेकिन दो किमी निर्माण के बाद यह सड़क वन अधिनियम के कारण फाइलों में कैद हो गई। 
विज्ञापन


वर्ष 2005 में गौरीकुंड-रामबाड़ा रोपवे की स्वीकृति भी मिली। तब, उत्तराखंड पर्यटन विभाग रोपवे निर्माण के लिए निजी कंपनियों से सर्वेक्षण कराया। जिस पर निर्माण की लागत 70 करोड़ बताई गई लेकिन किसी भी कंपनी ने हाथ आगे नहीं बढ़ाए। जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ को सड़क से जोड़ने के साथ ही यात्रा को सुलभ व सरल बनाने की मांग जोरों से उठने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भाजपा व कांग्रेस सरकारों ने भी केदारनाथ को रोपवे से जोड़ने के लिए एक नहीं बल्कि सात बार घोषणा की। यहां तक कि केंद्रीय पर्यटन विभाग ने भी सर्वेक्षण कराया मगर बात नहीं बन पाई। वहीं, बीते वर्ष केंद्र सरकार ने आम बजट में केदारनाथ को रोपवे से जोड़ने की बात कही जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई।

नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड ने रोपवे निर्माण की प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में रोपवे का शिलान्यास कर आम यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी कर दी है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रोपवे की कुल लंबाई 13 किमी है, जिसका निर्माण दो फेज में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed