फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham on top in plastic waste management Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में केदारनाथ धाम शिखर पर, डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पहला स्थान

Sun, 05 Nov 2023 10:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

शहरी एवं आवास मंत्रालय ने उत्तराखंड को अर्बन लार्ननाथोन-2023 के विजेता और उपविजेता का पुरस्कार दिया। नगर निगम हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन
Kedarnath Dham on top in plastic waste management Uttarakhand news in hindi
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड को कूड़ा प्रबंधन में विजेता और उपविजेता का पुरस्कार देते - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए लागू डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पहला स्थान मिला है, जबकि बैणी सेना स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी ठोस कूड़ा प्रबंधन में दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


31 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहरी एवं आवास मंत्रालय ने उत्तराखंड को अर्बन लार्ननाथोन-2023 के विजेता और उपविजेता का पुरस्कार दिया। नगर निगम हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंत्रालय और राष्ट्रीय नगरीय कार्य संस्थान की ओर से प्लास्टिक और ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए अर्बन लार्ननाथोन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी राज्यों से शहरी निकायों ने भाग लिया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में केदारनाथ धाम देश भर में शिखर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊखीमठ प्लास्टिक रेगुलेटेड जोन घोषित
पिछली चारधाम यात्रा में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और शहरी विकास विभाग ने केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कूड़ा संग्रहण के लिए डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को लागू किया था। 7 जनवरी 2023 को केंद्र सरकार ने इस सिस्टम को राष्ट्रीय डिजिटल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस प्रबंधन के तहत ऊखीमठ विकासखंड को प्लास्टिक रेगुलेटेड जोन घोषित किया गया।

प्लास्टिक पानी की बोतल पर क्यूआर लगाए गए। क्यूआर कोड के आधार पर विक्रेता ग्राहक से अतिरिक्त धनराशि लेता था। खरीदने वाला व्यक्ति जब खाली बोतल को निर्धारित दुकानों पर वापस लौटाता है तो उसे अतिरिक्त राशि लौटाई जाती है। केदारनाथ धाम में 15 डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम केंद्र बनाए गए।

ये भी पढ़ें...पर्ची दरबार, बाबा का चमत्कार: धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक भीड़ में खड़े व्यक्ति को बुलाया, राज खोल सबको चौंकाया

बैणी सेना का ठोस कूड़ा संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य

नगर निगम हल्द्वानी में बैणी सेना स्वयं सहायता समूह 57 वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रहण कर रही है। इसके साथ सिंगल यूज प्लास्टिक, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। 70 प्रतिशत परिवारों और दुकानों से यूजर चार्ज लेकर समूह प्रतिमाह 35 लाख की आय प्राप्त कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed