फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Now VVIP and elderly people will be able to ride SUVs in Kedarnath

Kedarnath: धाम में अब VVIP और बुजुर्ग कर सकेंगे SUV की सवारी, चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचा वाहन

Sat, 01 Jun 2024 11:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jun 2024 11:00 AM IST
सार

चिनूक हेलिकॉप्टर से एसयूवी को केदारनाथ पहुंचाया गया। मेडिकल इमरजेंसी में वाहन मददगार बनेगा। धाम में ढोल-दमाऊं व फूलों से एसयूवी का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Now VVIP and elderly people will be able to ride SUVs in Kedarnath
केदारनाथ पहुंची एसयूवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब केदारनाथ पहुंचने वाले वीवीआईपी के साथ ही बुजुर्ग श्रद्धालु एसयूवी की सवारी का आनंद ले सकेंगे। इस वाहन का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी में भी किया जाएगा। बीते वर्ष पर्यटन विभाग ने यात्राकाल में केदारनाथ के लिए दो एसयूवी खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

विज्ञापन

वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से शुक्रवार को यह एसयूवी धाम पहुंचाई गई। हैलीपैड पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद थे। हैलीपैड पर उतरने के बाद चालक गाड़ी को लेकर सरस्वती नदी किनारे बने आस्था पथ से वीआईपी हैलीपैड मार्ग के रास्ते मंदर के समीप तक लाया।

विज्ञापन

ढोल-दमाऊं व फूलों से एसयूवी का स्वागत
यहां पर यात्रा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों, तीर्थपुरोहित व अन्य ने ढोल-दमाऊं व फूलों से एसयूवी का स्वागत किया गया। विनय झिक्वांण ने बताया, केदारनाथ के लिए बीते वर्ष पर्यटन विभाग ने दो एसयूवी का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब वाहनों की स्वीकृति मिलने के साथ पहला वाहन चिनूक से धाम पहुंच चुका है। दूसरा वाहन भी जल्द धाम पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli News:  पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, घांघरिया से भेजा गया यात्रियों का पहला दल

बताया, यात्राकाल में धाम पहुंचने वाले वीआईपी इस वाहन से केदापुरी का भ्रमण कर सकेंगे। साथ ही हैलीपैड से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यात्राकाल में किसी यात्री या अन्य के बीमार या घायल होने पर उसे हैलीपैड तक पहुंचाने में भी एसयूवी का उपयोग किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed