फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of flowers open for tourists Joshimath Chamoli Uttarakhand News in hindi

Chamoli News: पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, घांघरिया से भेजा गया यात्रियों का पहला दल

Sat, 01 Jun 2024 10:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jun 2024 10:23 AM IST
सार

घांघरिया से पर्यटकों का पहला दल आज फूलों की घाटी भेजा गया। पिछले साल घाटी में 13,161 पर्यटक पहुंचे थे। इस साल चारधाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि पर्यटक यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Valley of flowers open for tourists Joshimath Chamoli Uttarakhand News in hindi
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह आठ बजे से पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया गया था। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचे। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, घाटी में कई प्रजाति के फूल भी खिलने लग गए हैं। घांघरिया से शनिवार सुबह आठ बजे पर्यटकों के पहले दल को भेजा गया। पिछले साल घाटी में 13,161 पर्यटक पहुंचे थे। इस साल चारधाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि पर्यटक यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें...Rudrapur: भाजयुमो नेता ने पिता की चाकू मारकर हत्या की, आरोपी परिवार के साथ फरार; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दोपहर 12 बजे तक जाएंगे पर्यटक

फूलों की घाटी उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था नहीं है। पर्यटकों को उसी दिन वापस घांघरिया लौटना होता है। घांघरिया से पर्यटकों को घाटी में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक भेजा जाता है। शाम पांच बजे तक उन्हें वापस आना होता है। भारत के निवासियों के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed