फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Movement of horses and mules started on footpath ration material reached

Kedarnath Dham: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू, धाम पहुंचा राशन व अन्य सामग्री

Mon, 26 Aug 2024 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 07:08 PM IST
सार

Kedarnath Dham: बीते 31 जुलाई को बादल फटने से पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद से गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए घोड़ा-खच्चरों का संचालन बंद पड़ा हुआ था। जिससे धाम में राशन समेत अन्य जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही थी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Movement of horses and mules started on footpath ration material reached
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। सोमवार को 20 से अधिक घोड़ा-खच्चरों पर राशन व अन्य जरूरी सामग्री धाम पहुंचाई गई है। अब जल्द ही पैदल मार्ग से यात्रा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते 31 जुलाई को बादल फटने से पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद से गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए घोड़ा-खच्चरों का संचालन बंद पड़ा हुआ था। जिससे धाम में राशन समेत अन्य जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के जरिये राशन, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामग्री केदारनाथ भेजी गई। सुबह 5 बजे रवाना हुए घोड़ा-खच्चर दोपहर तक धाम पहुंच गए थे। पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों का संचालन होने के बाद अब पुनर्निर्माण कार्यों की सामग्री भी धाम पहुंचाई जा सकेगी। जिससे कार्य फिर से गति पकड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी और यमुनोत्री में जमकर बरसे मेघ, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था हाईवे

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 29 स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। एक अगस्त से क्षतिग्रस्त रास्ते के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया था। लोक निर्माण विभाग ने 270 मजदूरों को लगाकर 25 दिन की मशक्कत के बाद पैदल रास्ता आवाजाही लायक बनाया है। उन्होंने बताया कि डीएम सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में सुरक्षित पैदल यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच पांच किमी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed