फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Heli Seva Started again after weather clear 2412 Pilgrims reached

Kedarnath: मौसम सुधरते ही केदारघाटी के आसमान में उड़ने लगे हेलिकॉप्टर, 2412 यात्री पहुंचे धाम

Tue, 17 Sep 2024 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:41 PM IST
सार

हेलिकॉप्टर से यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। सभी हेली कंपनियों में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के साथ ऑफलाइन बुकिंग भी हो रही है। इस वर्ष 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Heli Seva Started again after weather clear 2412 Pilgrims reached
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम में सुधार होते ही केदारघाटी के आसमान में हेलिकॉप्टर की उड़ान शुरू हो गई है। बीते दो दिन में हेलिकॉप्टर से 2412 यात्री केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान 9 हेलिकॉप्टर की कुल 439 शटल हुईं।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर से यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। सभी हेली कंपनियों में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के साथ ऑफलाइन बुकिंग भी हो रही है। इस वर्ष 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी। शुरूआती 40 दिन की यात्रा में हजारों यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ उठाया। अब फिर मौसम सामान्य होते ही यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। बीते सोमवार को नौ हेली कंपनियों के 9 हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी, मैखंडा, चारधाम, फाटा, शेरसी सहित अन्य हेलिपैड से केदारनाथ के लिए 225 शटल कीं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार...17 दिन में 2.70 लाख तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस दौरान 1255 यात्री धाम गए और दर्शन कर 1261 वापस लौटे। इससे पूर्व रविवार को हेलिकॉप्टर ने 214 शटल की और 1157 यात्रियों को धाम ले गए और 1074 वापस लौटे थे। केदारनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 72286 यात्री धाम पहुंच चुके हैं।

केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही हेलिकॉप्टर सेवा में तेजी आ गई है। प्रतिदिन ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग के तहत सैकड़ों यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed