फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: First Brahma Kamal bloomed in Brahmavatika

केदारनाथ धाम: ब्रह्मवाटिका में खिला पहला ब्रह्मकमल, अगले हफ्ते तक खिल जाएंगे कई और फूल

Thu, 08 Jul 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:20 PM IST
सार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ पुनर्निर्माण ड्रीम प्रोजेक्ट में ब्रह्मवाटिका भी शामिल है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: First Brahma Kamal bloomed in Brahmavatika
ब्रह्मकमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में स्थापित ब्रह्मवाटिका में ब्रह्मकमल खिलना शुरू हो गया है, जबकि कई पौधों पर इस सप्ताह में और भी ब्रह्मकमल खिल जाएंगे। बता दें कि वर्ष 2017 में पुलिस ने केदारपुरी में ब्रह्मकमल उगाने की पहल की थी।

विज्ञापन


केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ ध्यान गुफा के समीप ब्रह्मकमल के उत्पादन के लिए दो प्लाट और भैरवनाथ मंदिर के समीप एक प्लाट तैयार किया गया। इन प्लाटों में ब्रह्मकमल की 200-200 पौध रोपी गईं थीं। दो दिन पूर्व ध्यान गुफा के समीप वाली वाटिका में एक ब्रह्मकमल का पुष्प खिला है।
विज्ञापन


वहीं केदारपुरी में स्वामी ललित राम दास जी महाराज के श्रीराम संत आश्रम की वाटिका में भी ब्रह्मकमल खिला है। डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर/चमोली के अमित कंवर ने बताया कि तीनों प्लाट में ब्रह्मकमल की ज्यादातर पौध सुरक्षित व स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1299 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
वन महोत्सव के तहत केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से विभिन्न रेंज परिक्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 1299 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए 80 लोगों के हाथों जगह-जगह पौधरोपण कराया गया। वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने कहा कि कोविड काल में ऑक्सीजन के महत्व को सभी लोगों ने समझा और ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति के लिए पेड़-पौधों का योगदान हमेशा से रहा है।  


पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र में रोपे पौधे
बदरीनाथ वन प्रभाग के नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत सोनला वन पंचायत के पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी बीएस परमार और वन दरोगा चंद्रशेखर नाथ के नेतृत्व में जगह-जगह चारापत्ती, फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। वन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान पार्वती देवी, वन दरोगा दमयंती गुर्साइं, संजय सिंह नेगी, सोबत सिंह रावत, पंकज तिवारी, इतिश नेगी, हरीश भजन सिंह, लक्ष्मण, गुड्डी और देवेश्वरी आदि मौजूद थे। वहीं कर्णप्रयाग में सीओ विमल प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय तथा कोतवाली परिसर के आसपास 30 पौधों का रोपण किया। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने लोगों से धरती को हराभरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी से पौध रोपण की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed