फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham doors opening date will decide on Maha Shivaratri 2020

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, इस दिन दर्शन देंगे भोले

Fri, 21 Feb 2020 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Feb 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham doors opening date will decide on Maha Shivaratri 2020

भगवान आशुतोष के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। आगामी 29 अप्रैल को भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। 26 अप्रैल को केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान करेगी। 27 को गौरीकुंड रात्रि विश्राम और 28 अप्रैल शाम को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।  29 अप्रैल को मेष लग्न में सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रात: नौ बजे के बाद रावल गद्दी परिसर में हक-हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की। इसके बाद अब बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा।

केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन एवं विश्व कल्याण के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में महायज्ञ कर आहुतियां दी जा रही हैं। दोपहर को धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम छह बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

महाशिवरात्रि पर यात्रा तैयारियों का होता है श्रीगणेश

चारों पहर भगवान शिव की विशेष पूजा की जा रही है। रावल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। 

महाशिवरात्रि पर श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा तैयारियों का श्रीगणेश भी शुरू हो जाता है। शासन, प्रशासन, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ केदारघाटी समेत अन्य लोग भी यात्रा में रोजगार को लेकर अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं।

वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि बाबा की यात्रा तिथि घोषणा के दिन से केदारघाटी में उल्लास का माहौल हो जाता है। यात्रा से हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ी है।

गौरीकुंड से केदारनाथ तक क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें

गौरीकुंड से केदारनाथ व केदारपुरी में बिजली लाइन को व्यापक क्षति पहुंची है। ऊर्जा निगम ने प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन 50 से 80 लाख तक का है। यह आंकड़ा और अधिक भी हो सकता है, क्योंकि अभी भीमबली से केदारनाथ तक भारी बर्फ होने से बिजली लाइन की क्षति की स्पष्ट जानकारी नहीं है। 

बीते वर्ष 12/13 दिसंबर को हुई सीजन की पहली भारी बर्फबारी में ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक 17 किमी रास्ते पर बिजली के पोल, तारें जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद ऊर्जा निगम द्वारा लाइन की मरम्मत के प्रयास भी किए गए, लेकिन पुन: बर्फबारी से स्थिति और भी खस्ताहाल हो गई।

विद्युत लाइन के पोल टूटकर रास्ते किनारे पड़े हैं

गौरीकुंड कस्बे से आधा किमी आगे से विद्युत लाइन के पोल टूटकर रास्ते किनारे पड़े हैं। इसके अलावा भीमबली से केदारनाथ तक 9 किमी क्षेत्र में भी बिजली लाइन को भारी क्षति पहुंची है, लेकिन कई फीट बर्फ जमा होने के कारण अभी नुकसान का स्पष्ट आकलन नहीं हो रहा है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि गौरीकुंड से भीमबली तक क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए 23 लाख का प्रस्ताव तैयार कर कार्य शुरू भी कर दिया गया है। बताया कि भीमबली से केदारनाथ व केदारपुरी में बर्फ सफाई के बाद नुकसान की सही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed