फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham 80% of snow-clearing work on the trekking route is complete Chardham Yatra 2026

केदारनाथ: पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम 80% पूरा, सुरक्षा बलों की तैनाती में काम पर लगे हैं श्रमिक

Sat, 18 Apr 2026 05:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Apr 2026 05:02 PM IST
सार

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती में  श्रमिक काम पर लगे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham 80% of snow-clearing work on the trekking route is complete Chardham Yatra 2026
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। बर्फ हटाने के कार्य व पुनर्निर्माण, मरम्मत के कार्य ने गति पकड़ी है। आगामी 22 अप्रैल को आम श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। ऐसे में डीडीएमए गुप्तकाशी के कर्मचारी व श्रमिक तेज गति से निर्माण कार्यों को अंतिम स्वरूप दे रहे हैं।

विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजबिंद सिंह ने बताया की बर्फ हटाने का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच मार्ग आवाजाही के लिए मार्ग खुल चुका है। उन्होंने बताया कि थारू, लिनचोली, हथनी, भैरव और कुबेर ग्लेशियर में बर्फ 5 से 6 फीट तक हटाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धूप खिलते ही ऊपर से ग्लेशियर टूट के पैदल मार्ग पर आने की संभावनाएं बनी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jollygrant: आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हर पल सुरक्षा बलों की तैनाती में इन स्थानों पर श्रमिक बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की रेलिंग मरम्मत, डेंट पेंट, रैन शेल्टर समेत अन्य कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बेमौसमी बर्फबारी के चलते विभाग को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन पूरी टीम पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed