फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri Student Terrorist connection to Dehradun Photo viral with AK 47 on Facebook

उत्तराखंड: एक और कश्मीरी छात्र का आतंकी कनेक्शन, फेसबुक पर हथियारों संग फोटो वायरल

Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri Student Terrorist connection to Dehradun Photo viral with AK 47 on Facebook
आतंकी - फोटो : demo pic

दून में पढ़ने वाले एक और कश्मीरी छात्र के आतंकी संगठन में शामिल होने की बात सामने आ रही है। फरवरी महीने से उसकी गुमशुदगी और फिर फेसबुक पर एके-47 से लैस उसकी एक फोटो के आधार पर यह मामला पुलिस तक पहुंचा है।

विज्ञापन


एडीजी अशोक कुमार ने शोएब मोहम्मद लोन के गायब होने की पुष्टि रविवार शाम को ही कर दी थी। अब उनका कहना है कि इस मसले पर इंटेलिजेंस जांच चल रही है। एडीजी का कहना है कि शोएब की मां ने ही जम्मू-पुलिस को सूचना दी थी कि शोएब आतंकी संगठन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में जम्मू-पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क साधा था। इसके बाद इंस्टीट्यूट में जाकर पड़ताल की थी। उन्होंने बताया है कि शोएब की एक बार देहरादून आने की जानकारी मिल रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पुलिस अभी जांच कर रही है। अशोक कुमार का कहना है कि शोएब यहां किसी से मिला या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा अभी पुलिस ने वायरल हो रही फोटो का भी सत्यापन नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी दून में पढ़ने वाला एक और कश्मीरी छात्र आतंकी संगठन में शामिल हुआ था, लेकिन उसने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था।

हिजबुल मुजाहिद्दीन से कनेक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक  एके-47 से लैस इस छात्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें फोटो के साथ ऑर्गेनाइजेशन-हिजबुल मुजाहिद्दीन, कोड- मुर्शी भाई बताया गया है।

उसने खुद को बीएससी आईटी और सर्टिफाइड एथिकल हैकर (सीईएच) बताया है। ऑर्गेनाइजेशन में उसके एक्टिव होने की तारीख 20 सितंबर 2018 अंकित है। संदिग्ध छात्र शोएब जम्मू कश्मीर के एक ऐसे जिले का रहने वाला है, जो आतंकी गतिविधियों से अत्याधिक प्रभावित है।

छात्र देहरादून में प्रेमनगर स्थित एक इंस्टीट्यूट में बीएससी आईटी तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था। चूंकि, शोएब के आतंकी बन जाने की अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है, लिहाजा अमर उजाला उसकी पूरी पहचान बेपर्दा नहीं कर रहा है।

अचानक कॉलेज से गायब हो गया था

खुफिया पुलिस के मुताबिक पता चला है कि शोएब फरवरी में अचानक कॉलेज से गायब हो गया था। कई दिनों तक क्लास में न आने के कारण इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने जब उसके बारे में पूछताछ की तो साथी छात्रों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर प्रबंधन ने कश्मीर में उसके माता-पिता को सूचना दी, लेकिन छात्र वहां भी नहीं पहुंचा था।

चिंतित माता-पिता ने फरवरी में कश्मीर में शोएब की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद कश्मीर पुलिस छात्र के संबंध में जानकारी जुटाने दून पहुंची तो स्थानीय पुलिस के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में इंस्टीट्यूट पहुंचकर उसके संबंध में सारी जानकारी हासिल की गई। पुलिस ने उसके साथी छात्रों से भी पूछताछ की और पूरी जानकारी कश्मीर पुलिस को मुहैया करा दी। 

‘एक छात्र के संबंध में ऐसी बातें सामने आई हैं। पता चला है कि छात्र पिछले कई महीनों से गायब है। इस संबंध में इंटेलीजेंस जांच कर रही है, ताकि बाकी तथ्य जुटाए जा सकें। पूरी जानकारी आने के बाद ही इस मामले में ज्यादा कुछ बोला जा सकता है।’ 
- अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed