फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kargil vijay diwas today in india: uttarakhand cm pushkar sing dhami announcement for announcement for ex-servicemen children

Kargil Vijay Diwas 2021: उत्तराखंड के सीएम ने शहादत को किया नमन, पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए की ये बड़ी घोषणा

Mon, 26 Jul 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Jul 2021 03:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना व वेटरन की मासिक पेंशन को आठ हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया गया है। इसका राज्य के तकरीबन आठ सौ परिवारों को फायदा होगा।

विज्ञापन
kargil vijay diwas today in india: uttarakhand cm pushkar sing dhami announcement for announcement for ex-servicemen children
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस व वीरता का परिचायक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कई कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं
उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना व वेटरन की मासिक पेंशन को आठ हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया गया है। इसका राज्य के तकरीबन आठ सौ परिवारों को फायदा होगा।
विज्ञापन


Kargil Vijay Diwas 2021: वीरगति को प्राप्त हुई बेटे की मां ने अपने खर्च पर बनाया शहीद द्वार, घर पर रहती हैं अकेली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनडीए/सीडीएस या समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को एसएसबी की तैयारी के लिये पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसके अलावा एक प्रकरण पिछले काफी वक्त से लंबित है। जिसके तहत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के पठन-पाठन में सहूलियत के लिये हल्द्वानी में एक छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा।

Kargil Vijay Diwas 2021: देहरादून में शहादत की उपेक्षा, कहीं शिलापट गायब, तो कहीं मिट गए निशान

गढ़वाल व कुमाऊं में वीर नारियों व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। सैन्य धाम के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिये सभी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं और सैन्य धाम जल्द आकार लेने लगेगा।

उन्होंने कहा कि साथ ही एक सितंबर से राज्य में सैनिक सम्मान यात्रा भी आयोजित की जा रही है। जिसके तहत शहीदों के स्वजन व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सैन्य धाम के लिये शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीद नागा रेजिमेंट के नायक स्व. देवेंद्र सिंह रावत के कौलागढ़ स्थित आवास जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक हरबंश कपूर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने समर्पित किया गीत

कारगिल दिवस पर जांबाज सैनिकों को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। गीत के माध्यम से उन्होंने सैनिक की पीड़ा को आत्मसात करते हुए कहा है कि 'मां तू उदास मत हो तेरे साथ पूरा देश है'।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीएम और पालिकाध्यक्ष आमने-सामने
जिला मुख्यालय पौड़ी में कारगिल शहीद दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीएम विजय कुमार जोगदंडे व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम आमने-सामने आ गए। डीएम ने कूड़ा निस्तारण के संबंध में पालिकाध्यक्ष से कहा कि यह आप की भी जिम्मेदारी है। जिस पर पालिकाध्यक्ष बेनाम भड़क गए। उन्होंने कहा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल प्रदेश व्यापी है और कूड़ा उठाना मेरी जिम्मेदारी नहीं है।

कहा कि शहर में अधिकारी फोटो खिंचवाने के लिए ही सफाई व्यवस्था में दिखाई देते हैं। ऐसे में उन्हें अब खुलकर सामने आना चाहिए। उन्होंने प्रशासन द्वारा सफाई को लेकर उन पर दबाव बनाए जाने को गैर जिम्मेदाराना बताया। पालिकाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को धमकाने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों के योगदान पर उन्हें सम्मानित किया गया। लेकिन उनकी न्यायोचित मांगों पर विचार न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बेनाम ने विधायक पौड़ी मुकेश कोली को भी खरी-खोटी सुनाई। कहा सफाई कर्मियों का ज्ञापन जिला कार्यसमिति की बैठक के दिन किसी भी मंत्री ने नहीं लिया। वहीं डीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सफाई कर्मचारियों के संगठन पदाधिकारियों और पालिका प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed