फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra postponed: Sadhus clashed with police on border, coming haridwar to collect gangajal, case file on 10

कांवड़ यात्रा बैन: बॉर्डर पर साधुओं की पुलिस से नोकझोंक, गंगाजल लेने आ रहे थे हरिद्वार, 10 पर केस

Sat, 31 Jul 2021 06:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Jul 2021 06:08 PM IST
सार

मंगलौर में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दस कांवड़ियों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra postponed: Sadhus clashed with police on border, coming  haridwar to collect gangajal, case file on 10
बॉर्डर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे 25 साधुओं की टोली को बालावाली-मंडावर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान साधु भड़क उठे और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एसओ ने साधुओं को कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर गंगाजल सौंपकर लौटाया।

विज्ञापन


कोरोना के चलते सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर पर दिन-रात पुलिस का कड़ा पहरा है। शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश की ओर से बिजनौर क्षेत्र के रहने वाले 25 साधुओं की टोली चार ई-रिक्शा से बालावाली-मंडावर बॉर्डर पहुंची।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे 21 कांवड़ियों पर केस, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए लौटने की बात कही, लेकिन साधु हरिद्वार जाने की जिद करने लगे। सूचना पर खानपुर एसओ अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और साधुओं से बातचीत की। एसओ ने बताया कि कोरोना के चलते सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है।

ऐसे में अगर उनको हरिद्वार जाने दिया गया तो और लोग भी कांवड़ लेने पहुंच सकते हैं। इससे कोरोना संक्रमण खतरा बढ़ेगा। इस पर साधु शांत हो गए। इसके बाद एसओ ने सभी साधुओं को गंगाजल देकर वापस भेज दिया।

गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दस लोगों पर मुकदमा

मंगलौर में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दस कांवड़ियों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कावड़ियों के खिलाफ पुलिस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

शुक्रवार देर शाम नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था ताकि कोई भी कांवड़िया हरिद्वार गंगाजल लेने न जाने पाए। इसी दौरान एक ट्रक में दस लोग पहुंचे तो पुलिस ने पिकेट पर ही रोक लिया और वापस जाने का अनुरोध किया।

लेकिन कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लाने की जिद पर अड़ गए और जबरदस्ती प्रदेश की सीमा में घुसने की कोशिश करने लगे। इस पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि संजीव, अनिल, सुरेंद्र, राजेश, कृष्ण कुमार, सचिन कुमार निवासी झुंझुनू राजस्थान व सुरेंद्र, अमित, कुलदीप गौतम, अरुण निवासी हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हरिद्वार स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। यदि कोई कांवड़िया प्रदेश की सीमा में घुसने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed