फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra postponed: Case against 21 Kanwariya going to Haridwar and will remain 14 days Quarantine

कांवड़ यात्रा स्थगित: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे 21 कांवड़ियों पर केस, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन 

Fri, 30 Jul 2021 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra postponed: Case against 21 Kanwariya going to Haridwar and will remain 14 days Quarantine
क्वारंटीन किए गए कांविड़ए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को पुलिस ने काली नदी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक से गंगाजल भरने हरिद्वार जा रहे 21 कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़ियों को बॉर्डर पर दिया जा रहा गंगाजल, पहले दिन 300 से ज्यादा लेकर लौटे, तस्वीरें...
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह काली नदी चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक में पीछे कई लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने ट्रक को साइड में कराया और बताया कि कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को भी कांवड़ और गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार नहीं जाने दिया जा रहा है। एसओ पीडी भट्ट ने बताय कि पंजाब के फिरोजपुर कैंट, थाना सदर निवासी 21 लोग ट्रक में सवार होकर कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। सभी को हिरासत में लिया गया।

इन्हें लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार अमित, रोहित, दीपांशु, नवीन, आकाश, शिवम, सोनू, राजेश, प्रदीप, गौरव, शुभम, बाबू, साहिल, नितिन, गोपाल, विशाल, मिंटू, प्रशांत, गौतम, साहिल, रामचंद्र के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नियमानुसार, सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बॉर्डर से लौटाए छह सौ वाहन
शुक्रवार को पुलिस ने नारसन, भगवानपुर और खानपुर बॉर्डर से करीब 600 वाहनों को लौटा दिया। वहीं, काली नदी और मंडावर चेक पोस्ट पर कांवड़ मेला अधिकारी एएसपी हरीश वर्मा ने निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह नारसन बॉर्डर पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और बाहरी राज्यों से आने वाले 300 वाहनों को लौटा दिया। वहीं, भगवानपुर के काली नदी और मंडावर चेक पोस्ट से भी 200 वाहन लौटाए गए। खानपुर पुलिस ने बॉर्डर से करीब 100 से अधिक वाहनों को वापस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed