फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra postponed: 500ml Gangajal will give to kawariya aa Haridwar route border

कांवड़ यात्रा स्थगित: हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को बॉर्डर पर ही मिलेगा 500 एमएल गंगाजल

Thu, 29 Jul 2021 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

बता दें कि कोरोना काल में लगातार दूसरी बार सावन की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध है। यही नहीं, कांवड़ियों के हरिद्वार आने पर क्वारंटीन करने और मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra postponed: 500ml Gangajal will give to kawariya aa Haridwar route border
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में कोविड के खतरे को देखते हुए कांवड़ मेला प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाहरी राज्यों से कांवड़िए पुलिस-प्रशासन को चमका देकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरिद्वार आने से रोकने और उनको गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत कांवड़ियों को जनपद के सभी बॉर्डर और चेक पोस्ट पर 500 एमएल गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने इसके आदेश जारी करने के साथ ही नोडल अधिकारी और चेक पोस्ट प्रभारियों की तैनाती की दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित, फिर भी गंगाजल लेने पहुंचे 100 से अधिक यात्री लौटाए
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल में लगातार दूसरी बार सावन की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध है। यही नहीं, कांवड़ियों के हरिद्वार आने पर क्वारंटीन करने और मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान है। दूसरी ओर शिवभक्तों की आस्था और मांग के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने कुछ राज्यों में टैंकरों से गंगाजल भेजने की व्यवस्था भी बनाई है। इसके बावजूद कुछ कांवड़िए चोरी-छिपे हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें हरिद्वार आने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब नई व्यवस्था लागू कर दी है। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि कांवड़ियों को बॉर्डर और चेक पोस्ट पर ही 500 एमएल गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण व्यवस्था के संचालन के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी 10 बॉर्डर चेक पोस्ट पर कांविड़यों को पारदर्शिता और शांतिपूर्वक गंगाजल उपलब्ध कराया जाए। चेक पोस्ट प्रभारी वितरित होने वाले गंगाजल का लेखाजोखा रखेंगे। नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रतिदिन अवलोकन करेंगे।

Trending Videos

चेक पोस्ट, बॉर्डर के नोडल और प्रभारी 

चिड़ियापुर चेक पोस्ट : दीपक कुमार को नोडल, राजेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी और राजकुमार शर्मा को प्रभारी बनाया गया। 
नारसन चेक पोस्ट : दीवान सिंह नेगी को नोडल, अनिल कुमार सिंघल को सहायक नोडल अधिकारी और राजपाल जैन को प्रभारी बनाया है।
मंडावर और काली नदी चेक पोस्ट : टीकम सिंह चौहान को सहायक नोडल अधिकारी और शंभूनाथ गांगुली को प्रभारी नियुक्ति किया गया।
तेज्जूपुर और बीरपुर बॉर्डर : अनिल कुमार सुनील को सहायक नोडल अधिकारी और कमल सिंह राठौर को प्रभारी बनाया है।
गोकलपुर चेक पोस्ट : हुकमचंद पाल और राजकुमार सैनी को चेक पोस्ट प्रभारी नामित किया है।
पुरकाजी बैरियर, बालावाली, दल्लावाला चेक पोस्ट : प्रवीण कुमार बहुखंडी को नोडल, अमित सैनी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। सुरेंद्र सिंह को पुरकाजी बैरियर, सुधीर रावत को बालावाली और सुरेंद्र सिंह को दल्लावाला चेक पोस्ट प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed