Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किए आदेश
Kanwar Yatra 2024: डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज भी बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। मंगलवार को जारी निर्देश में स्कूल प्रबंधन को इसका अनुपालन करने के लिए कहा गया है। तीन अगस्त को कांवड़ मेला संपन्न होने के साथ ही स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे।
22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन किया हुआ है। इसके तहत जहां विभिनन रूटों के वाहनों के आवागमन का पूरा प्लान बनाया गया है, वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों को जीरो जोन घोषित किया गया है। कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही 23 जुलाई से पंचक लगा हुआ है, जो 27 जुलाई तक रहेगा।
Kanwar Yatra: हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, आने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, वरना झेलेंगे परेशानी
प्रशासन का अनुमान है कि 27 जुलाई को पंचक के दौरान कांवड़ यात्रा में नहीं आने वाले लोग भी उमड़ेंगे। ऐसे में भीड़ अनियंत्रित भी हो सकती है। आवागमन की सुविधा सुचारू नहीं होने की दशा में 27 जुलाई से ही स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने का निर्णय ही उचित है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि तीन अगस्त से इन शैक्षणिक संस्थानों को पूर्ववत खोला जाएगा। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा सुचारू चलती रहे इसके लिए निर्देश का अनुपालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।ं
#WATCH | Uttarakhand: Haridwar DM Dhiraj Singh says, "Given the increase in devotees in the Kanwar Yatra all schools, Anganwadi centres, and colleges will remain closed from 27th July to 2nd August in the district..." pic.twitter.com/ZIqV7fM0Kf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2024