फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar yatra 2022: Two kanwariya of Saharanpur and Ghaziabad died in a collision between two scooty on Haridwa

हरिद्वार: हाईवे पर दो स्कूटी की भिड़ंत में यूपी के दो कांवड़ियों की मौत, तीन गंभीर घायल

Wed, 20 Jul 2022 11:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:20 PM IST
सार

कनखल थाना के कार्यवाहक एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि देर रात कनखल थाना क्षेत्र हाईवे पर गंगा रिवेरा होटल के पास दो स्कूटी सवारों की जबरदस्त सीधी भिड़त हो गई।

विज्ञापन
Kanwar yatra 2022: Two kanwariya of Saharanpur and Ghaziabad died in a collision between two scooty on Haridwa
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार हाईवे पर बुधवार देर रात दो स्कूटियों की आपस में जबरदस्त भिड़त हो गई। घटना में स्कूटी सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।

विज्ञापन


कनखल थाना के कार्यवाहक एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि देर रात कनखल थाना क्षेत्र हाईवे पर गंगा रिवेरा होटल के पास दो स्कूटी सवारों की जबरदस्त सीधी भिड़त हो गई। बताया जा रहा है कि एक स्कूटी पर दो कांवड़िए और दूसरी पर तीन कांवड़िए सवार थे। घटना में स्कूटी सवार पांचों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो कांवडियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में एक कांवड़िए की हालत गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि दो कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मृतक कांवड़ियों की पहचान राहुल पुत्र सुरेश (22) निवासी कपिल विहार पेपर मिल रोड सहारनपुर और श्याम ठाकुर पुत्र गजेंद्र ठाकुर (22) निवासी मेरठ रोड घुकना मोड़ सिहानी गेट गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान मनीष पुत्र अरविंद निवासी आईटीआई वृद्धा आश्रम सहारनपुर यूपी, दीशांत पुत्र बचन और जतिन पुत्र ओमकार निवासी मेरठ रोड गोगना मोड़ सियानी गेट गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है। इनमें घायल दिशांत को हायर सेंटर रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि मृतक राहुल के साथ मनीष सवार था, जबकि मृतक श्याम ठाकुर के साथ दिशांत और जतिन सवार थे। पुलिस ने घटना की जानकारी रात को ही मृतक व घायलों के परिजनों को भेज दे दी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed