फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022, There will be a ban on kanwar higher than seven feet, Kanwariya Must keep ID

Kanwar Yatra 2022: सात फीट से ऊंची कांवड़ पर रहेगी रोक, इन नियमों का ध्यान रखना भी होगा जरूरी

Thu, 07 Jul 2022 04:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 04:18 PM IST
सार

14 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले को लेकर सीमावर्ती जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान कहा कि गया कि इस साल कांवड़ियों की संख्या चार करोड़ हो सकती है। ऐसे में अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022, There will be a ban on kanwar higher than seven feet, Kanwariya Must keep ID
kanwar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

14 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की डामकोठी में बुधवार को बैठक हुई। इसमें कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। कहा कि दूसरे जनपदों से हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों की सूची बनाई जाएगी और सीमावर्ती जिलों में साझा की जाएगी। सात फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक रहेगी और कांवड़िये अपनी आईडी साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। गढ़वाल आयुक्त ने सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि हरिद्वार की ओर प्रस्थान करने वाले कांवड़ियों की सूची सभी जिले जरूर तैयार करें। सूची को सभी सीमावर्ती जिलों के साथ साझा करें। आकस्मिक समय पर इससे काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण बड़ी चुनौती है, इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि कांवड़ की ऊंचाई अधिक से अधिक सात फीट तक होनी चाहिए ताकि यात्रा में परेशानी न खड़ी हो। इससे ऊंची कांवड़ पर रोक रहेगी। कहा कि दुकानों में कोई भी ऐसी चीज की बिक्री नहीं होनी चाहिए, जिसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जुलाई से 27 जुलाई तक कांवड़ मेला चलेगा। उन्होंने कहा कि इस साल कांवड़ियों की संख्या चार करोड़ हो सकती है। एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यात्रा पर आने वाले कांवड़िये अपने साथ कोई न कोई पहचान पत्र अवश्य लेकर चलें। रोड साइड के सभी दुकानदार अपनी असली आईडी जरूर रखें। 

जुगाड़ वाहनों पर रहेगी रोक 

बैठक में डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रयोग किए जाने वाले जुगाड़ वाहनों से यात्रा के दौरान परेशानी खड़ी हो सकती है। इस पर गढ़वाल आयुक्त ने रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीमावर्ती जनपदों से लेकर हरिद्वार तक किस तरह का ट्रैफिक प्लान होगा, इसको लेकर विचार-विमर्श किया। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: 11 जुलाई को उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा सासदों और विधायकों से करेंगी समर्थन की अपील

बैठक में पहुंचे हरिद्वार सांसद

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कुछ देर के लिए बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed