{"_id":"62d7a523a11c04765b56922b","slug":"kanwar-yatra-2022-routes-diverted-roadways-fare-will-increase-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanwar Yatra 2022: आज से रूट हुए डायवर्ट, रोडवेज का किराया भी महंगा, पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanwar Yatra 2022: आज से रूट हुए डायवर्ट, रोडवेज का किराया भी महंगा, पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें
Wed, 20 Jul 2022 08:05 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:05 PM IST
सार
अचानक रूट डायवर्ट होने की वजह से कुछ ही वाहनों का किराया बढ़ाया गया। दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसें करनाल से होकर जाएंगी, जिसमें साधारण और वॉल्वो बसों का किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा की वजह से देहरादून से दिल्ली और देहरादून से टनकपुर, हल्द्वानी की दूरी बढ़ गई है। दोनों ही रूटों पर परिवहन निगम ने बुधवार से किराये की दरें दूरी के हिसाब से बढ़ा दी हैं। कांवड़ यात्रा चलने तक इन बसों से जाने वालों को यही किराया देना होगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बुधवार से परिवर्तित हो गया। अब वॉल्वो, जनरथ और साधारण बसें यमुनानगर वाया करनाल होते हुए दिल्ली जाएंगी। इससे वॉल्वो बसों का किराया 888 रुपये से बढ़कर 919 रुपये हो गया है। जनरथ बसों का किराया 525 रुपये से बढ़कर 604 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
साधारण बसों का किराया 375 से बढ़कर 405 रुपये कर दिया गया है। वहीं, टनकपुर और हल्द्वानी जाने वाली बसें भी अब वाया चीला होकर गुजरेंगी। इस रूट पर बसों के किराये में 30 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें तब तक लागू रहेंगी, जब तक कि कांवड़ यात्रा की वजह से रास्ते बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2022: सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें
मथुरा की बस बंद, आगरा भी अधर में
कांवड़ की वजह से रास्ते बंद होने के चलते मथुरा की बस सेवा फिलहाल परिवहन निगम ने बंद कर दी है। इस रूट पर अभी कोई भी बस नहीं चलेगी। आगरा की सेवा भी रास्ते पर निर्भर करेगी। निगम प्रबंधन के मुताबिक, संभव हुआ तो आगरा की बस जाएगी।
अपडेट किया गया बढ़ा हुआ किराया
परिवहन निगम प्रबंधन ने बुधवार की सुबह से ही सभी बसों की टिकट मशीनों में बढ़े हुए किराये की दरें अपडेट कर दी हैं। इसके बावजूद अगर कहीं रूट डायवर्जन मिलता है तो कंडक्टरों को बढ़ी दूरी के हिसाब से किराया वसूली का विकल्प दिया गया है।