फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: All schools in Haridwar district will remain closed for seven days from 20 July

Kanwar yatra 2022: हरिद्वार जिले में आज से सात दिन के लिए बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

Wed, 20 Jul 2022 12:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: All schools in Haridwar district will remain closed for seven days from 20 July
स्कूल रहेंगे बंद - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे। निजी स्कूलों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी नहीं है। 

विज्ञापन


कांवड़ मेले के जोरों पर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

26 जुलाई तक बंद रहेगी मांस-मछली-अंड़े की बिक्री 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से कवर रहेगा। हालांकि, शराब की बिक्री पर रोक नहीं है। डीएम ने पुलिस को आदेश का सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। 


सावन माह की शिवरात्रि को लेकर अब 26 जुलाई तक शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। हरिद्वार मेला क्षेत्र ड्राई एरिया है। यहां मांस-मछली और अंडा भी नहीं बिकता है। लेकिन मेला क्षेत्र से बाहर शराब और मांस-मछली और अंडे की दुकाने हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने 26 जुलाई तक मांस-मछली और अंडे की दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए हैं।


शराब की दुकानों के फ्रंट टीनशेड से कवर करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।  प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed