फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwad Yatra 2019 women give birth child in haridwar police car

हरिद्वार: महिला कांवड़ यात्री ने पुलिस की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म, मां-बेटा दोनों स्वस्थ

Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwad Yatra 2019 women give birth child in haridwar police car
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हरिद्वार में गर्भवती महिला ने पुलिस की गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दिया। श्यामपुर पुलिस ने बदायूं (यूपी) की गर्भवती महिला को इसके बाद महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


चंडीघाट क्षेत्र में बने नमामि गंगे घाट पर अपने पति के साथ खड़ी गर्भवती महिला को कराहता देख पुलिसकर्मियों ने वजह पूछी। तब पति ने बताया कि वह कांवड़ लेने आए थे और उसकी पत्नी गर्भवती है। महिला का दर्द लगातार बढ़ रहा था। 

विज्ञापन

यह बात मौके पर मौजूद एसआई कर्मवीर सिंह ने एसओ श्यामपुर दीपक कठैत को बताई। एसओ ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सरकारी वाहन से महिला को महिला अस्पताल रवाना किया। 

महिला अस्पताल में भर्ती होती इससे पहले ही उसने गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया। थोड़ी सी भी देर हो जाती तो जच्चा-बच्चा की जान पर बन सकती थी। सीओ ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इधर, पति एवं अन्य परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed