{"_id":"578d4a124f1c1b566ec4b752","slug":"kanvar-yatra-2016-start-on-tuseday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों संग उत्तर भारत की सबसे बड़ी यात्रा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों संग उत्तर भारत की सबसे बड़ी यात्रा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के साथ ही उत्तर भारत की सबसे बड़ी यात्रा कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। अगले 12 दिनों तक धर्मनगरी शिवभक्तों के बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान रहेगी।
विज्ञापन
शासन-प्रशासन ने यात्रा की पूरी तैयारियां कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की है। 20 जुलाई को कांवड़िये स्नान के बाद जल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगे। 21 से 25 जुलाई तक पंचक रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान कम ही कांवड़िए जल भरने हरकी पैड़ी आएंगे। 26 जुलाई से यात्रा फिर जोर पकड़ेगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान से कांवड़ियों का आगमन कई दिन पहले से शुरू हो गया है। इनकी तो वापसी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन