फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kangana Ranaut Controversy: Uttarakhand Mahila Congress angry over Kangana statement, filed a complaint in Roorkee

Kangana Ranaut: अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान पर भड़की उत्तराखंड महिला कांग्रेस, थाने में दी तहरीर

Fri, 12 Nov 2021 07:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 07:26 PM IST
सार

Kangana Ranaut Controversy: रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचीं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने तहरीर देते हुए अभिनेत्री कंगना रणौत  के इस बयान को देशद्रोही और भड़काऊ करार दिया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Controversy: Uttarakhand Mahila Congress angry over Kangana statement, filed a complaint in Roorkee
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा आजादी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी जन्मेजय खंडूडी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। एसएसपी को दिए ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत ने आजादी पर बयान देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का अपमान किया है।
विज्ञापन


इस बयान से समाज में नफरत फैलाने और देश के स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का अपमान करने का काम किया है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों व जातियों का सम्मान करती है। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी के समक्ष यातायात और शहर की कानून व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याएं भी रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान को देशद्रोही और भड़काऊ करार दिया
पद्म पुरस्कार से नवाजी गईं अभिनेत्री कंगना रणौत के 2014 में देश को मिली आजादी वाले बयान पर गुस्साई उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचीं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने तहरीर देते हुए कंगना के इस बयान को देशद्रोही और भड़काऊ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना सुर्खियां बटोरने के लिए किसी भी हद तक जा सकतीं हैं और उनका असली चेहरा आज उजागर हुआ है। कंगना ने उन वीर सपूतों का अपमान किया है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्योछावर कर दिया था।

 

कहा कि कंगना ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई का अपमान किया है और आजादी की लड़ाई में जिन लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनका भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

अम्बरीष कुमार विचार मंच और कांग्रेसियों ने दी ज्वालापुर में तहरीर 

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में तहरीर दी गई है। अम्बरीष कुमार विचार मंच और कांग्रेसियों ने कहा कि कंगना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। 

शुक्रवार को अम्बरीष कुमार विचार मंच व कांग्रेस नेता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी को तहरीर देते हुए मंच के नेता मुरली मनोहर और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण वालियान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के साढ़े छह साल जेल में बिताए। नेहरू ने करीब नौ साल जेल में रहे।

भगत सिंह, सुखदेव, अशफाक, विस्मिल जैसे अनगिनत युवा कुर्बान हुए। लाखों लोगों ने देश को आजादी दिलाने में अपना जीवन झोंक दिया। लेकिन आज सावरकर और संघ की विचारधारा के लोग शहीदों का अपमान कर रहे हैं। आजादी के बाद संविधान निर्माताओं बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। 

कांग्रेसियों ने कहा कि कंगना को गिरफ्तार कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान मन्नू रियाज अंसारी, राजीव भार्गव, अंकित चौहान, अमरदीप रोशन, हेमत चंचल, मनोज जाटव, नवाज अब्बासी, नौमान अंसारी, संजय वाल्मीकि, अंकित शर्मा, सोनू शर्मा, मोहित चौधरी, भूपेंद्र वशिष्ठ, नवाज, दीपक आदि मौजूद रहे। 

उत्तराखंड कांग्रेस में भी उठी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की मांग

वहीं उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड कांग्रेस में भी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने की मांग उठी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने भी शीर्ष नेतृत्व के समक्ष इसकी पैरवी की है।


अनुपमा रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने की पुरजोर पैरवी की है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस भी इसकी जोरदार वकालत करती है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने चाहिए।

 

महिलाओं के सशक्तीकरण की बात विभिन्न पार्टियां करती हैं। वास्तव में महिला सशक्तीकरण सही मायने में तभी होगा जब वह आर्थिक और सामाजिक के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त होगी। इसलिए महिला कांग्रेस चाहती है कि विधानसभा में कम से कम 40 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले। 


महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने हल्द्वानी में शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में पत्र सौंपा है। इसके अलावा उन्होंने खुद भी इस बारे में शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed